राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 May 2024: आज मेष और मिथुन राशि वालों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, यहां जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को थोड़ा तनाव हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 4 May 2024 (आज का राशिफल): वैशाख मास की एकादशी तिथि के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातक को करियर में अवसर प्राप्त हो सकता है। सिंह राशि के जातक अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। तुला राशि के जातक अपने लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। कुंभ राशि के जातक को आज के दिन जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मीन राशि के जातक को बिजनेस में सफलका मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

इस राशि से द्वितीय गुरु अनुकूल है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। बड़े भाई के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय -तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

गुरु अब इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए पिता के पास बैठें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -लाल व आसमानी।

शुभ अंक -02 व 03

मिथुन

बिजनेस के लिए थोड़े संघर्ष वाला दिवस है। करियर में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय -गेंहू का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नीला।

शुभ अंक -05 व 06

कर्क

यदि आप लॉ या एम बी ए के स्टूडेंट्स हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्य योजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -02 व 09

सिंह

जॉब में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय -सप्तअन्न का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व पीला।

शुभ अंक -03 व 07

कन्या

आज का दिन जॉब के लिए बेहतर है पेंडिंग काम निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें तथा उनको फल व बांसुरी अर्पित करें।

शुभ रंग -हरा व नीला

शुभ अंक -01 व 02

तुला

राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।

शुभ रंग -हरा व सफेद।

शुभ अंक -04 व 08

वृश्चिक

धन का आगमन होगा। चन्द्रमा ,मङ्गल व गुरु शुभ फल देंगे। पिता के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -हनुमानचालीसा का 07 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 02

धनु

आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक सतसंग के आध्यात्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

मकर

व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। जॉब में उन्नयन है। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। धार्मिक पुस्तक पढ़ें। सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

कुम्भ

जॉब में प्रोग्रेस पहले से बेहतर होगा। किसी संत के आगमन व आशीर्वाद प्राप्त करने की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नीला व लाल।

शुभ अंक -02 व 09

मीन

व्यवसाय को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्किन एलर्जी परेशान कर सकती हैं।

आज का उपाय -तिल व उड़द का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक-02 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article