Aaj Ka Rashifal 29 May 2024 (आज का राशिफल 29 मई 2024): बुधवार के दिन मिथुन राशि में चंद्रमा अष्टम भाव में रहेगा। जिससे इस राशि के जातक को बिजनेस में लाभ हो सकता है। आज के दिन कर्क राशि के जातक परिवार को लेकर परेशान हो सकते हैं। कन्या राशि के पंचम भाग में चंद्रमा होने से बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। मकर राशि के जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। मीन राशि के जातक जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
दशम चंद्रमा अनुकूल है। ऑफिस कार्य में ज्यादा समय देना होगा । जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -जीवन में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें। दान पुण्य आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक --02 व 09।
शुभ रंग --लाल व पीला
वृष
आज का दिन जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। व्यवसाय में तनाव से बचें। बहुत ज्यादा यात्रा मत करें । पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
मिथुन
चन्द्रमा अष्टम है। रुके धन का आगमन होने वाला है। व्यवसाय के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व हरा।
शुभ अंक -03 व 09
कर्क
पारिवारिक व्यस्तता आपको परेशान कर सकता है। व्यवसाय में अभी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें।तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
बिजनेस में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। जॉब वर्क में अपने समय का सही उपयोग करें। धार्मिक यात्रा करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय --ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 09
कन्या
पंचम चन्द्रमा लाभ देगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य करने का समय है। मेष व कर्क राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।
आज का उपाय --मङ्गल व सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 08
तुला
जॉब वर्क प्रगति मार्ग पर रहेगी। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा कम्बल का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
शुभ अंक --05 व 07
वृश्चिक
व्यवसाय को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। मङ्गल मानसिक कष्ट दे सकता है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। ऊनी वस्त्रों का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 08
धनु
जॉब में प्रोमोशन में प्रगति से खुश रहेंगे।व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शरीरिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
मकर
व्यवसाय में नवीन कार्यों के लिए समय अनुकूल रहेगा। जॉब वर्क को सही दिशा दे सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। नीले रंग के वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग --नीला व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
परिवार में कोई निर्णय अभी मत लें। किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। बात चीत से समस्याओं को हल करें।जाँब वर्क सही समय पर पूरा कर लेंगे, नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग --आसमानी व लाल।
शुभ अंक --06 व 09
मीन
जॉब में उन्नति है। व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा का जीवन में बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं है।
आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करे।
शुभ रंग --लाल व पीला ।
शुभ अंक --01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
