अध्यात्म

Bhaum Pradosh Vrat 2024: जून का पहला प्रदोष व्रत कब? नोट करें डेट, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Bhaum Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन प्रदोष काल में शिव की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें जून के महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है।

Image

Pradosh Vrat 2024

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत हर मास की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ये व्रत कृष्ण पक्ष की और शुक्ल पक्ष दोनों में रखा जाता है। इस व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। इस बार का प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ेगा। इस कारण ये भौम प्रदोष व्रत कहलाएगा। प्रदोष का व्रत रखने से और भगवान शंकर की पूजा करने से साधक को हर प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और उस पर सदा शिव की कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं जून महीने का पहला प्रदोष व्रत कब है और शुभ मुहूर्त क्या है।

Bhaum Pradosh Vrat 2024 (भौम प्रदोष व्रत डेट 2024)

ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष के दिन जून का पहला प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस साल ये व्रत 4 जून 2024 को मंगलवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन शिव के साथ- साथ भगवान हनुमान जी की पूजा करना भी लाभकारी होता है।

Bhaum Pradosh Vrat Shubh Muhurat (भौम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 4 जून को 12 बजकर 18 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 4 जून को रात 1 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 4 जून 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 7 बजकर 16 मिनट से लेकर 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

Pradosh Vrat Puja Vidhi (प्रदोष व्रत पूजा विधि 2024)

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद साफ वस्त्र पहन लें।

उसके बाद भगवान शिव की मूर्ति स्थापित करें और दीप जलाएं।

फिर भगवान भोलेनाथ को अक्षत, चंदन, फूल और बेलपत्र अर्पित करें।

शाम के समय मंदिर जाकर दूध, दही या शहद से शिव जी का अभिषेक करें।

अंत कथा का पाठ करें और आरती करके भोग लगाएं।

Bhaum Pradosh Vrat Importance (भौम प्रदोष महत्व)

मंगलवार के दिन पड़ने वाले प्रदोष व्रत को भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ- साथ हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। इन दोनों की पूजा संग- संग करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। प्रदोष का व्रत रखने से परिवार में सुख, समृद्धि आती है और शिव की कृपा से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article