Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: रविवार के दिन मेष राशि के जातक बिजनेसमैन सफल रहेंगे। वहीं वृष राशि के जातक को काम में तरक्की मिल सकती है। आज के दिन कर्क राशि वालों के लव लाइफ में तनाव आ सकता है। सिंह राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश पिता के लिए शुभ है। आज के दिन मकर राशि के जातक प्रेम में सुखद यात्रा कर सकते हैं। मीन राशि वालों परिवार किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आइए जानें सारी राशि का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा आज इसी राशि में गोचर करेंगे। मङ्गल बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खान पान पर ध्यान दें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --लाल व पीला
शुभ अंक --03 व 09
वृष
दशम शनि तथा द्वादश चन्द्रमा जॉब व करियर में प्रोमोशन दे सकते हैं। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। खान पान पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व सफेद
शुभ अंक --04 व 08
मिथुन
मङ्गल द्वादश व चन्द्रमा एकादश है। आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के करियर को लेकर खुश रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। मिठाई व जल का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व नीला ।
शुभ अंक --05 व 07
कर्क
राशि स्वामी चन्द्रमा दशम,शनि अष्टम व गुरु एकादश गोचर में जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ प्रभाव देंगे। बिजनेस में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ प्रगति संभावित है।अभी प्रयास जारी रखें। आज जमीन क्रय करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं ।उड़द व तिल का दान करें।।
शुभ रंग --नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --07 व 08
सिंह
सूर्य द्वादश पिता के लिए शुभ है। चन्द्रमा भाग्य भाव मे गोचर करके र आपको सफलता देंगे। आप न्यू बिज़नेस डील को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। परिवार के विकास हेतु कार्य करें। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। नित नई सफलताएं आपका आत्मबल बढ़ाएंगी।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक--04 व 07
कन्या
अष्टम चन्द्रमा व नवम गुरु जॉब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय वृद्धि के लिए परिश्रम करना होगा।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छा त्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।
आज का उपाय -पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नारंगी ।
आज का शुभ अंक --04 व 07
तुला
चन्द्रमा सप्तम भाव में है। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब करियर में सफलता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य से बचें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नारंगी।
आज का शुभ अंक ---04 व 06
वृश्चिक
खष्ठम चन्द्रमा स्वास्थ्य में कफ व शीत जनित रोग दे सकता है। माता का आशीर्वाद ले।धार्मिक यात्रा से मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करने से आपदाएं समाप्त होती है।
शुभ रंग --लाल व नारंगी ।
आज का शुभ अंक --05 व 09
धनु
राशि स्वामी गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के पंचम गोचर का सहयोग संतान को मिलेगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान लाभदायक है।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक --03 व 09
मकर
चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। घर मे शांति व सुख का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ करें। अन्नं का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक -07 व 09
कुम्भ
तृतीय चन्द्रमा अनुकूल है ।जॉब पोस्ट में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं।ऑफिस समस्याओं को अति शीघ्र हल करें।बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे।शनि व केतु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है।
आज का उपाय --शिवलिंग का मधु व फलों के रस से रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक --03 व 05
मीन
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। परिवार किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। सबके प्रति सकारात्मक सोच ही सफलतम दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। बिज़नेस में बड़े भाई का योगदान रहेगा।
आज का उपाय ---महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। तिल का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक --02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
