August Grah Gochar 2024: ज्योति शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के चाल बदलने का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ता है। अगस्त का महीना ग्रह गोचर के हिसाब से खास रहेगा। इस महीने में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इस महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदल सकते हैं और बहुत सारे ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन कर सकते हैं। इन ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन का असर सारी राशियों के जातक पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं अगस्त के ग्रह गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।
इन ग्रहों का होगा गोचर
सूर्य गोचरअगस्त के महीने में 16 अगस्त को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सूर्य शाम को 7.53 मिनट पर इस राशि में गोचर करेंगे और 30 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे।
मंगल गोचर
मंगल इस समय वृषभ राशि में हैं। अगस्त के महीने में 26 अगस्त, 2024 को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध गोचर
बुध ग्रह वर्तमान समय में सिंह राशि में विराजमान हैं। 5 अगस्त 2024, सोमवार को 10.25 मिनट पर बुध सिंह राशि में वक्री अवस्था में हो जाएंगे। 22 अगस्त को सिंह राशि से निकलकर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 29 अगस्त को इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे।
शुक्र गोचर
शुक्र ग्रह को भोग और विलास का कारक माना जाता है। शुक्र कन्या राशि में 25 अगस्त, रविवार को रात 01.24 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर प्रवेश करेंगे। ये हर राशि में पूरे 25 दिन तक रहते हैं।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
अगस्त महीने के ग्रह गोचर से सिंह, कन्या , धनु, मकर और कुंभ वालों की किस्मत चमक सकती है। इस समय में इन राशि वालों को धन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही कारोबार में भी लाभ हो सकता है। इस दौरान आपके मान- सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
