बॉलीवुड

एक्स गर्लफ्रेंड Tara Sutaria की वीडियो पर Veer Pahariya ने किया कमेंट, लोग बोले- 'फिर साथ आ गए क्या ...'

Veer Pahariya Comment: एक्ट्रेस तारा सुतारिया के जन्मदिन पर एक ऐसा कमेंट सामने आया है, जिसने उनके और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Image

वीर पहाड़िया ने किया कमेंट (pic credit-instagram)

हाल ही में एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया स्टार ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में तारा सुतरिया अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) ने कमेंट किया है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Ravi Kishan की फैन बनीं Kareena Kapoor Khan, बेबो ने कमेंट में कह दी दिल की बात)

वीर पहाड़िया ने किया कमेंट

तारा सुतारिया के जन्मदिन पर एक ऐसा कमेंट सामने आया है, जिसने उनके और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। तारा सुतारिया ने 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी। ओरी ने भी तारा का एक वीडियो पोस्ट किया। लेकिन इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में वीर पहाड़िया का कमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया। वीर ने तारा के लिए केक और सफेद दिल वाला इमोजी शेयर किया। उन्होंने कोई लंबा मैसेज नहीं लिखा और न ही अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा। लेकिन ओरी ने वीर के इस कमेंट को पिन कर दिया। इसके बाद फैंस के बीच दोनों के फिर से करीब आने की अटकलें शुरू हो गईं। एक यूजर ने वीर के कमेंट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिर साथ आ गए क्या...'

2025 में शुरू हुई थी डेटिंग की खबरें

बताते चलें कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते की खबरें साल 2025 की शुरुआत में सामने आई थीं। जुलाई 2025 में दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ मजेदार कमेंट करने के बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई। इसके बाद दोनों कई इवेंट में साथ नजर आए। एक फैशन शो में दोनों ने साथ रैंप वॉक भी किया था। सोशल मीडिया पर अक्सर तारा और वीर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते थे। हालांकि जनवरी 2026 में वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के रास्ते अलग हो गए। अब इस कमेंट के सामने आने के बाद लोग फिर से वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के रिश्ते की बात करने लगे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article