बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ घर से बाहर निकली थीं, जहां उन्हें रोड पर एक फैन ने घेर लिया। इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल है, जो लोगों को काफी चौंका रहा है। वीडियो में फीमेल फैन करीना कपूर खान को टच करने की जिद करती दिख रही है, जिस कारण हर कोई सवाल खड़े कर रहा है। लोगों का कहना है कि फैन लगातार अपनी सीमाएं पार कर रहे हैं, जिससे स्टार्स को दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। करीना को जिस तरह से जबरदस्ती फैन छूने की कोशिश कर रही है, वो लोगों को प्राइवेसी में दखलअंदाजी लग रही है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: जबरदस्ती Ranbir Kapoor के करीब पहुंच गई लड़की...घबरा गए Ramayana एक्टर
Kareena Kapoor Khan फैन की हरकत देखकर भी रह गईं दंग
करीना कपूर खान बड़ी स्टार हैं, जो अपनी जिंदगी में कई फैन देख चुकी हैं। क्रेजी से क्रेजी फैन्स ने भी करीना कपूर खान के साथ ऐसी बदतमीजी करने की कोशिश नहीं की है। वायरल हो रहे वीडियो में फैन जबरदस्ती करीना को छूने की कोशिश कर रही है। बेबो लगातार उसे मना कर रही हैं लेकिन वो आगे ही बढ़ी चली जा रही है। करीना को वहां से एक व्यक्ति ने सेव करके निकाला ताकि फैन एक्ट्रेस के बहुत करीब ना आ जाए। SCOOP: Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को नहीं भेजा कोई लीगल नोटिस, लॉ टीम ने जारी की सफाई TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: SCOOP: Shah Rukh Khan ने कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को नहीं भेजा कोई लीगल नोटिस, लॉ टीम ने जारी की सफाई
जब से इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हुआ है, तब से ही हर कोई सवाल खड़े कर रहा है कि फैन्स की क्या लिमिट होनी चाहिए? क्या किसी भी फैन को ये हक होना चाहिए कि वो अपने पसंदीदा स्टार को मना करने के बावजूद भी उसे छूने की कोशिश करता रहे? बताते चलें कि करीना कपूर खान के साथ-साथ उनके छोटे भाई रणबीर कपूर के साथ भी हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। रणबीर एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे जब एक फीमेल फैन ने उन्हें यूं टच करने की कोशिश की थी। आपका फैन्स द्वारा की जा रही ऐसी हरकतों के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
