राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: नवरात्रि के चौथे दिन माता रानी चमकाएंगी इन दो राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025 (आज का राशिफल 26 सितम्बर 2025): आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के जाँब में प्रोन्नति की सम्भावना है। वृष राशि के जातकों के ऑफिस में विवाद की सम्भावना है। मिथुन राशि के लोगों का रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल।

Image

आज का राशिफल 26 सितंबर 2025 (pic credit: canva)

Aaj Ka Rashifal 26 September 2025: (आज का राशिफल 26 सितम्बर 2025): आज भी नवरात्र चतुर्थी ही है। माता के कुष्मांडा स्वरूप में उपासना होती है। सभी राशियों के जातक सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।सभी 09 ग्रह प्रसन्न रहेंगे। यथा सम्भव मन्दिर अवश्य जाएं। घर पर दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें। यथा सम्भव दान करें। जो छात्र कॅरियर में सफलता चाहते हैं वह माता के 108 नाम का जप करें। व्यवसाय व राजनीति में सफलता के लिए बंगलामुखी उपासना भी कर सकते हैं।।

दैनिक राशिफ़ल 26 सितम्बर -

मेष- नवरात्र चतुर्थी को शक्ति उपासना करें। आज 03:33 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम व सूर्य इसी राशि से खष्ठम में हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। छात्रों के करियर में प्रगति है। जाँब में प्रोन्नति की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। लव लाइफ में इमोशन से बचें। नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 70%

वृष- आज चन्द्रमा सायंकाल 03:33 के बाद सप्तम गोचर करेंगे। ऑफिस में विवाद की सम्भावना है। सायंकाल 03 बजकर 33 मिनट के बाद धार्मिक अनुष्ठान से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। जाँब में एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। मूंग व गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -हरा व आसमानी। भाग्य प्रतिशत- 75%

मिथुन- सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है। 03:33 pm के बाद चन्द्रमा खष्ठम रहकर थोड़ा स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। ऑफिस में मिले नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ उन्नति कराएगा। तिल का दान करें।शुभ रंग - सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत- 80%

कर्क- 03:33 pm के बाद पँचम चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। सूर्य तुला व शनि मीन में हैं। गुरु आध्यात्मिक उत्कर्ष दे रहे हैं। आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया सुखद मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता। आर्थिक उन्नति के लिए कनकधरास्तोत्र का पाठ तथा अनार का दान करें। शुभ रंग - सफेद व पीला। भाग्य प्रतिशत - 65%

सिंह- सूर्य राशि स्वामी हैं। सूर्य तुला व चन्द्रमा वृश्चिक में रहेंगे।जाँब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में स्थिरता रहेगी।आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा व समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। दुर्गासप्तशती का पाठ तथा धार्मिक पुस्तकों का दान भी करें।विहंगों को दाना-पानी दें।शुभ रंग -लाल व पीला।भाग्य प्रतिशत-65%

कन्या- 03:33 pm के बाद चन्द्रमा तृतीय भाव में है। पारिवारिक कार्यों में अति व्यस्तता रहेगी।धार्मिक कार्यों के लिए भी अब आपने समय निकाल लिया है।गुरु की दशम स्थिति आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्रों की शिक्षा में उन्नति है। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें।मूंग व लाल कम्बल का दान करें। शुभ रंग - हरा व नीला। भाग्य प्रतिशत - 80%

तुला- 03:33 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे।शुक्र व बुध आई टी व बैंकिंग जाँब के लिए सपोर्टिंग हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।जाँब में लगातार आप प्रोग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं। छात्र कोर्स के दबाव को लेकर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। वाणी में माधुर्यता का रस घोलना होगा। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। माता दुर्गा जी की उपासना व अन्न सहित फलों का दान करें। शुभ रंग - नीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 80%

वृश्चिक- नवरात्र के पावन दिवस पर 03:33 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान में रहेंगे।घर परिवार में मांगलिक कार्य से प्रसन्ता का वातावरण होगा। जाँब में अपने परफार्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।माता भगवती की उपासना करें। शुभ रंग - नारंगी व पीला। भाग्य प्रतिशत - 75%

धनु- 03:33 pm के बाद गुरु सप्तम व चन्द्रमा व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं।व्यवसाय में अपने बेहतर कार्यों के लिए आप जाने जाते हैं लेकिन परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो पा रहे हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों के वर्क दबाव को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। सायंकाल लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय - माता दुर्गा जी की उपासना करें। शुभ रंग - लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत - 75%

मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा एकादश शुभ हैं। व्यवसाय में अकस्मात बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। धार्मिक यात्रा का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फलों का दान करें। शुभ रंग - नीला व हरा।भाग्य प्रतिशत - 80%

कुम्भ- शनि द्वितीय व दशम चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता देंगे। धार्मिक य्यात्रा कर सकते हैं। छात्र क्रमबद्ध तरीक़े से समस्याओं को हल करें। छात्र अपने स्टडी को सही समय पर पूरा कर लेंगे। हेल्थ को लेकर अब खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर हो सकता है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। अन्न दान भी करते रहें। शुभ रंग - नीला व हरा। भाग्य प्रतिशत- 75%

मीन- गुरु राशि स्वामी होकर चतुर्थ व चन्द्रमा नवम हैं।बिजनेस में आशातीत सफलता है। जाँब में प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। परिवार की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अब अध्ययन में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे ।दुर्गासप्तशती का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व लाल। भाग्य प्रतिशत - 75%

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article