राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: शुक्रवार के दिन इन पांच राशियों को रहना होगा संभलकर, लव लाइफ को लेकर रहेंगे परेशान

Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। वहीं वृष राशि के जातक को परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 25 October 2024: शुक्रवार के दिन वृष राशि के जातक को वाणी पर संयम रखना होगा। कर्क राशि वालों को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज के दिन तुला स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। कुंभ राशि वालों को व्यवसाय में किसी नई डील को लेकर परेशान रह सकते हैं। मीन राशि लव लाइफ में संशय व तनाव से बचें। नेत्र रोग से बचें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

मेष

चतुर्थ चन्द्रमा व द्वितीय गुरु मंगलमय व प्रगतिशील आध्यात्मिक पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। चतुर्थ चन्द्रमा धन देगा। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

गुरु इसी राशि में हैं। चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस की सम्भावना है। जॉब में परिवर्तन के प्रयास से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -05 व 09

मिथुन

आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब परिवर्तन के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 05

कर्क

जॉब में प्रोग्रेस है। चन्द्रमा इस समय इसी राशि में हैं। नवीन व्यावसायिक कार्य शुरू कर सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें।यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -चावल व तिल का दान करें। शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें।

शुभ रंग -हरा व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

सिंह

सूर्य तृतीय व चन्द्रमा द्वादश मङ्गलमय फल देंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर नई उम्मीद में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।घर से निकलने के पहले अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।

शुभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -05 व 07

कन्या

एकादश चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे,आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -अनार का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

शुभ रंग-हरा व बैगनी।

शुभ अंक -07 व 08

तुला

चन्द्रमा कर्म भाव व गुरु अष्टम भाव में रहेंगे। जॉब को लेकर लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ खूबसूरत यात्रा से आच्छादित रहेगी।

आज का उपाय -घर के मंदिर में हनुमान जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 09

वृश्चिक

जमीन या मकान क्रय करने का मन होगा। चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर कर रहा है। आप आज सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व एक उनकी परिक्रमा करें। तिल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 06।

शुभ रंग -लाल व पीला

धनु

गुरु खष्ठम व चन्द्रमा अष्टम है। बैंकिंग ,टीचिंग व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे। बिज़नेस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।उड़द दान करें।

शुभ रंग -पीला व सफेद।

शुभ अंक -03 व 06

मकर

शनि द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोमोशन हो सकता है। आपकी स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग -हरा व असमानी।

शुभ अंक -07 व 08

कुम्भ

गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा खष्ठम हूं। व्यवसाय में किसी नई डील को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - उड़द का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 06

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा पंचम स्टूडेंट्स के लिए मङ्गलमय है। व्यवसाय से सफलता मिलेगी। किसी न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट को लेकर थोड़ा खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में संशय व तनाव से बचें। नेत्र रोग से बचें।

आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article