25 October 2024 Panchang (25 अक्टूबर 2024 आज का पंचांग): कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के दिन सुबह 07:42 तक पु्ष्य नक्षत्र रहने वाला है। उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन अभिजीत मुहू्र्त 11:56 से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ होता है। राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने बचना होगा। इस दिशा में दिशा शूल होगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
25 October 2024 Panchang (25 अक्टूबर 2024 आज का पंचांग)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-कार्तिक ,कृष्ण पक्ष
तिथि- नवमी ,व्रत-नवमी व्रत,
दिन- शुक्रवार
सूर्योदय-06:23am
सूर्यास्त-06:12 pm
नक्षत्र- पुष्य 07:42am तक फिर आश्लेषा
चन्द्र राशि -कर्क,स्वामी-चन्द्रमा
सूर्य राशि-तुला,स्वामी ग्रह-शुक्र
करण- तैतिल02:33 pm तक फिर गरज
योग:साध्य
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:56 am से 12:39 pm तक।2विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:24 pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:21pm से 07:24 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:09m से 05:07am तक
5अमृत काल-06:05am से 07;42am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:20तक रात
संध्या पूजन-06:24 pm से 07:09pm तक
दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तकक्या करें-आज कार्तिक माह नवमी का पावन व्रत रहें।शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी का सुंदर व्रत करें। आज श्री विष्णु उपासना की जाती है। कृष्ण उपासना करें। कृष्ण पूर्ण ब्रम्ह हैं। वह पालनहार हैं। उनके आशीर्वाद के लिए लोग व्रत रहेंगे। फलाहार व्रत व विष्णु पूजा भी की जाती है। इस व्रत से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं तथा उम्र लंबी होती है। मनोवांछित फल की प्राप्ति व आर्थिक उन्नति हेतु संकल्प करके वैभव लक्ष्मी का महान व्रत करें। कृष्ण भक्ति जन्म जन्मांतर तक काम आती है। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज हीरा तथा स्वर्ण क्रय करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
क्या न करें-पत्नी का अपमान मत करें। जीवन संगिनी का निरादर करने व उसकी बात न मानने से शुक्र खराब होता है।
