राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: आज के दिन इन चार राशि वालों को रहना होगा सावधान, लव लाइफ में हो सकती है परेशानी

Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: रविवार के दिन मेष राशि के जातक लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: आज के दिन वृष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। रविवार के दिन तुला राशि वालों के लिए ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि के जातक को लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट दे सकता है। मीन राशि के जातक का स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। आइए यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष

द्वादश चन्द्रमा धार्मिक व आध्यात्मिक रूप से बेहतर है। बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा ।

आज का उपाय -श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग -पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -01 व 03

वृष

एकादश चन्द्रमा व इस राशि का मङ्गल -गुरु जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। बिज़नेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे । हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। अरण्यकाण्ड का पाठ भी करें।

शुभ रंग -नीला व हरा ।

आज का शुभ अंक -03 व 09

मिथुन

कर्म स्थान का चन्द्रमा व द्वादश गुरु स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें।

आज का उपाय -श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -असमानी व हरा।

आज का शुभ अंक -04 व 06

कर्क

भग्योदय चन्द्रमा नवम सुशोभित है। बिज़नेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता अब मिल रही है। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 08

सिंह

अष्टम स्वग्रही सूर्य का गोचर बड़ी सफलता देगा। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव व डिनर

पर जाएं। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे श्वांस के पेशेन्ट सावधानी बरतें। सुखद यात्रा हो सकती है।

आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --02 व 04

कन्या

सप्तम चन्द्रमा बिजनेस में नित नई सफलता से बहुत खुश रख सकते हैं। राशि स्वामी बुध वाणी का कारक ग्रह है जो कि इस समय कुम्भ में गोचर रत शनि का मित्र है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। जॉब में नवीन पद आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें ।तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -,05 व 07

तुला

पंचम शनि स्टूडेंट्स के लिए बेहतर हैं। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभान्वित होंगे ,करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

आज का शुभ अंक -06 व 08

वृश्चिक

पंचम चन्द्रमा व मङ्गल जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान कर देंगे। कोई नई बिजनेस डील किसी तुला व मकर राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे लेकिन शुगर के पेशेन्ट सावधान रहें।

आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व पीला।

आज का शुभ अंक --06 व 08

धनु

राहु प्रतिकूल है। धन का व्यय होगा। वर्क लोड के तनाव से बचिए। मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी। ऊनी वस्त्रो का दान भी करें।

शुभ अंक -04 व 06,

आज का शुभ रंग -नारंगी व लाल

मकर

द्वितीय शनि व तृतीय चन्द्रमा बिजनेस में कुछ नवीन कार्यों को लेकर सशंकित कर सकते हैं। मन या अन्तरात्मा की आवाज जो करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उड़द का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा

कुम्भ

शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ है।बिजनेस वर्क सफल रहेगा। जॉब से खुश रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग --हरा व असमानी।

आज का शुभ अंक --05 व 06

मीन

चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे । फेमिली लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

आज का उपाय -सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -नारंगी व सफेद।

आज का शुभ अंक -02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article