Janmashtami Bhog List In Hindi: भगवान कृ्ष्ण का जन्म भादव महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को हुआ था। इस कारण हर साल भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण की विधिवत पूजा की जाती है और उनको उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कृष्ण जी के मंदिरों में 56 तरह के भोग लगाएं जाते हैं, लेकिन घर पर 56 भोग लगाना संभव ना हो पाए तो कृष्ण की प्रिय पांच चीजों का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी पर घर में पूजा के समय किन पांच चीजों का भोग लगाएं।
Janmashtami Bhog List In Hindi (जन्माष्टमी भोग लिस्ट 2024)
माखनजन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान कृष्ण को आप माखन को भोग जरूर लगाएं। आप चाहें तो अपने घर पर शुद्ध माखन निकालकर कृष्ण जी को भोग लगा सकते हैं या बाहर से लाकर भी लगा सकते हैं। माखन का भोग लगाने से कृष्ण की कृपा सदा साधक पर बनी रहती है और उसके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं।
मिश्री
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान बाल गोपाल को माखन के साथ मिश्री का भी भोग अवश्य ही लगाएं। मिश्री भगवान कृष्ण को अतिप्रिय है। माखन और मिश्री दोनों का साथ भोग लगाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सारी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं।
पंजीरी
भगवान श्री कृष्ण को पंजीरी का भोग भी जन्माष्टमी के दिन लगाएं। पंजीरी को सिंघाड़े के आटे और धनिया के साथ तैयार किया जाता है। पंजीरी भोग के बिना भगवान कृष्ण की पूजा अधूरी मानी जाती है। इस भोग लगाने से कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
श्रीखंड
भगवान कृष्ण को जन्माष्टमी के दिन श्रीखंड का भोग लगाना चाहिए। श्रीखंड का भोग लगाना चाहिए शुभ होता है। गुजरात में द्वारकाधीश को इस चीज का भोग खासतौर पर लगाया जाता है। श्रीखंड का भोग लगाने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।
मालपुए का भोग
जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को मालपुए का भोग लगाना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को मालपुए का भोग लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस भोग से कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
