Aaj Ka Rashifal 23 August 2024: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। मार्ग में आ रही बाधाओं का समाधान होगा। वहीं वृषभ राशि वालों को बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी। वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पैसों के अधिक खर्च होने की वजह से आप परेशान रहेंगे। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे। बस जरूरत है इन अवसरों का लाभ उठाने की। रूके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
मेष- द्वादश चन्द्रमा व द्वितीय गुरु बिजनेस के लिए शुभ है। छात्रों के लिए आज का दिवस सफ़लताओं भरा रहेगा। व्यावसायिक उन्नयन के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय ---भगवान कृष्ण जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 09
वृष-एकादश चन्द्रमा व कर्म यानी दशम भाव का शनि बिजनेस ग्रोथ की सम्भावना दे सकता है। ईगो का त्याग करें। आफिस में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08
मिथुन- सूर्य इसी राशि से तृतीय व चन्द्रमा दशम गोचर कर रहा है। आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --02 व 03
कर्क-राशि स्वामी चन्द्रमा भाग्य भाव में है। गुरु एकादश है। शनि अष्टम है, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय --गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान फलदायी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 07
सिंह- राशि स्वामी सूर्य इसी राशि में, गुरु दशम व चन्द्रमा अष्टम है। आप जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। इस कार्य में किसी तुला व कन्या राशि के उच्चाधिकारी की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। अनार का दान भी करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 05
कन्या- चन्द्रमा सप्तम शुभ है। राशि स्वामी बुध व सूर्य मंगलमय है। स्टूडेंट्स को अपने करियर को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। स्टडी की अग्रिम योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें । सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। आज का शुभ अंक --06 व 09
तुला--खष्ठम चन्द्रमा व अष्टम गुरु स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं। छात्र स्टडी में सफल करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लव लाइफ तनाव ग्रस्त रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --श्री गणेश जी का पूजन करके लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक- चन्द्रमा पंचम व गुरु सप्तम है। बिजनेस में रुके धन का आगमन होगा। करियर में भाग्य साथ रहेगा। बैंकिंग शेयर में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल का दान करें। आज का शुभ अंक --04 व 06। शुभ रंग -लाल व लाल
धनु-राशि स्वामी गुरु वृष व चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में है। आर्थिक सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में अपने प्रभाव को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। फलों का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग --हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 07
मकर--चन्द्रमा तृतीय व शनि राशि स्वामी होकर द्वितीय है। गुरु पंचम भाव मे गोचर कर रहा है। बिजनेस में आपकी उपलब्धि पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। मंगल के द्रव्य गुड़ व मसूर का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें , आर्थिक लाभ होगा। शुभ रंग --सफेद व आसमानी। आज का शुभ अंक --03 व 05
कुम्भ- चतुर्थ गुरु व द्वितीय चन्द्रमा व लाभ देगा। आप जॉब को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। आज का शुभ अंक -02 व 03
मीन-गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में है। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके गुरु का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा के 09 पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
