अध्यात्म

23 August 2024 Panchang: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, प्रदोष काल और राहुकाल

23 August 2024 Panchang: पंचांग अनुसार आज भादो कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 10:39 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेंगे।

Image

Aaj Ka Panchang 23 August 2024

23 August 2024 Panchang: आज भाद्रपद माह का पंचमी भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत है। श्री हरि उपासना का पवित्र दिवस है। उपवास करें। दैहिक, दैविक व भौतिक उन्नति प्राप्ति का व्रत है। आज शुक्रवार है। शुक्र व बुध ग्रह जनित कष्ट का उपाय भी करें। अन्न व वस्त्र दान करें। सत्य पर ध्यान दें। श्री राम जी की उपासना करें। हनुमान जी को प्रसन्न करना सहज भक्ति भाव से ही आसान हो जाएगा आज बहुत पवित्र तिथि है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लड्डू गोपाल जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ भी करें। अन्न व फलों का दान करे। शिव मंदिर परिसर में बेल आम, नीम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज कुशोदक से रुद्राभिषेक करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। भगवान विष्णु का 1000 नाम जप करने से धन, सम्पदा व ऐश्वर्य का सुआगमन होता है। तीर्थ करें।विग्रह पूजन करें। घर मे लड्डू गोपाल लाकर उनकी पूजा से अनन्य भक्ति प्राप्त होगी। धार्मिक पुस्तकों का दान करे पाठ करें। विहंगों को दाना पानी दें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं का जप करें। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

23 August 2024 Panchang (23 अगस्त 2024 पंचांग)

संवत---पिंगला विक्रम संवत 2081 माह-भाद्रपद ,कृष्ण पक्ष

तिथि-- चतुर्थी 10:39am तक फिर पंचमी

व्रत व पर्व- भादो पंचमी व्रत

दिवस-शुक्रवार

सूर्योदय-05:43am

सूर्यास्त-07:01pm

नक्षत्र- रेवती 08 pm तक फिर अश्वनी

चन्द्र राशि- मीन, स्वामीग्रह-गुरु

सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य

करण- बालव 10:39am तक फिर कौलव

योग: - शूल 08:32am तक फिर गण्ड

23 अगस्त 2024 शुभ मुहूर्त

1. अभिजीत-11:50am से 12:43 pm

2. विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:25 pm तक

3. गोधुली मुहूर्त--06:21 pm से 07:24 pm तक

4. ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:08am तक

5. अमृत काल-06:05am से 07:53am तक

6. निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:43 तक रात

संध्या पूजन-06:21 pm से 07:20pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

23 अगस्त 2024 अशुभ मुहूर्त

आज राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार राहुकाल के समय शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article