22 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 22 अगस्त 2025): राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। मिथुन राशि वाले जान लें कि आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। कन्या राशि के जातकों का व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। यहां से पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल और साथ ही जानें आज के उपाय -
Horoscope Of All 12 Zodiac Signs In Hindi-
मेष- आईटी व बैंकिंग जाँब के लिए आज का दिवस कुछ नया दायित्व निभाने का है। चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास कराते रहेंगे।किसी न्यू डील से बचें।जाँब बहुत महत्वपूर्ण है,प्रोमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का समय है। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -सफेद व लाल। आज का शुभ अंक - 03 व 09
वृष- आज व्यवसाय में नवीन अवसर की सम्भावना है।जाँब में वर्क लोड के तनाव से बचें।अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है।वाणी पर संयम रखें।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें।मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें। शुभ रंग --हरा व नीला।शुभ अंक --03 व 06
मिथुन- स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है।मङ्गल चतुर्थ व गुरु इसी राशि में शुभ हैं।यदि आप जमीन या मकान में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। जाँब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।शुभ रंग --बैगनी व नीला।शुभ अंक -05 व 07
कर्क- राशि स्वामी चन्द्रमा इसी राशि में है। जाँब के परिवर्तन का प्रयास शुरू कर सकते हैं।वर्तमान जगह पर बहुत सफलता नहीं मिल रही है। बिज़नेस डील से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें।शुभ रंग -लाल व पीला।शुभ अंक -03 व 09
सिंह- राशि स्वामी सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा व्यय भाव में है।किसी पारिवारिक रिश्ते को लेकर तनाव में रहेंगे।संत की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।छात्र समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में पढ़ाई करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय - अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।असत्य मत बोलें।विष्णु उपासना करते रहें।शुभ रंग --हरा व पीला।शुभ अंक --01 व 03
कन्या- आज का दिवस जाँब सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। धार्मिक अनुष्ठान बहुत सुंदर है यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय --शिवलिंग को शहद अर्पित करें।धार्मिक पुस्तक दान करते रहें।जाँब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना करें। शुभ रंग --पीला व लाल।शुभ अंक --02 व 07
तुला- चन्द्रमा कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं।जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे।सफलता के लिए प्रयास करें ।आर्थिक सफलता बेहतर रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें।क्रोध से बचें। शुभ रंग -आसमानी व नीला।शुभ अंक --05 व 09
वृश्चिक- मङ्गल एकादश व चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।बिजनेस में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा।फेमिली को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।राशि स्वामी मङ्गल का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक --04 व 07
धनु- राशि स्वामी गुरु सप्तम व चन्द्रमा अष्टम हैं।छात्र कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी और बेहतर करें।स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है।जाँब व बिजनेस को लेकर उत्साह बना रहेगा आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें।इस कार्य को करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --नारंगी व पीला।शुभ अंक --01 व 09
मकर- शनि तृतीय है। खष्ठम गुरु व सप्तम चन्द्रमा बेहतर हैं।व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है,ऑफिस को सही दिशा दे सकते हैं।हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा।ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान फलदायी है। शुभ रंग - सफेद व हरा।शुभ अंक - 05 व 08
कुम्भ- राशि स्वामी शनि द्वितीय व चन्द्रमा कर्क में हैं। जाँब में परिवर्तन के प्रयास करें।बिजनेस से खुश रह सकते हैं। जाँब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।वाहन प्रयोग पर ध्यान दें।योग करते रहें। आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। गाय माता को पालक व गुड़ खिलाएं। शुभ रंग - नीला व हरा। शुभ अंक - 01 व 02
मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा पँचम गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा।यात्रा अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। आज का शुभ रंग - पीला व सफेद। शुभ अंक - 01 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
