Mithun Chakraborty's Condition Before Joining Jailer 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच अलग क्रेज बना हुआ है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रमोशनल इंटरव्यू जारी किया, जिसमें रजनीकांत ने फिल्म की स्टारकास्ट और दोस्तों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इस दौरान उन्होंने दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। रजनीकांत ने बताया कि 'जेलर 2' में काम करने के लिए हां करने से पहले मिथुन ने उनके सामने एक खास शर्त रखी थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी Ajay Devgn स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े)
'जेलर 2' करने के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी ये शर्त
'जेलर 2 सुपर शो' के दौरान रजनीकांत ने बताया कि जब इस मूवी के लिए टीम ने मिथुन चक्रवर्ती से कांटेक्ट किया था, तो उन्होंने अपने किरदार के बारे में डिटेल्स मांगी थी। मिथुन यह कन्फर्म करना चाहते थे कि वो विलेन का किरदार निभा रहे हैं। क्या उन्हें सच में रजनीकांत से फिल्म में मार खानी पड़ेगी। रजनीकांत के मुताबिक, मिथुन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर उन्हें विलेन बनकर रजनीकांत से पिटना पड़ेगा, तो वह ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अस्पताल में Shah Rukh Khan और Kajol का गाना देखकर मुस्कुराईं Nushrratt Bharuccha, वीडियो हुआ वायरल)
रजनीकांत ने आगे बताया कि उनकी मुलाकात मिथुन चक्रवर्ती से वेव्स समिट के एक इवेंट के दौरान हुई थी। वहां दोनों के बीच 'जेलर 2' को लेकर बातचीत शुरू हुई। मिथुन फिल्म में काम अकरने के लिए तैयार तो हो गए थे। रजनीकांत ने बताया कि मिथुन ने उनसे कहा कि अगर वह कहेंगे, तो वह फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उनकी शर्त थी कि फिल्म में रजनीकांत का किरदार न तो उन्हें मारेगा और न ही उन पर गोली चलाएगा। मिथुन की ये बात सुनकर रजनीकांत ने कहा कि वो अपने डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार से इस बारे में बात करेंगे और फिर जवाब देंगे। मिथुन चक्रवर्ती ने साल 2015 में फिल्म 'यागावरायिनुम ना काक्का' (Yagavarayinum Naa Kaakka) से तमिल सिनेमा में कदम रखा था।
