Aaj Ka Rashifal 21 May 2024 (आज का राशिफल): वैशाख मास की चतुर्दशी तिथि मेष राशि के जातक के लिए करियर में लाभ लेकर आएगा। मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में लगातार परिश्रम करके भी कर्क राशि के जातक को कोई लाभ नहीं होगा। सिंह राशि के जातक के लिए शुक्र गोचर अनुकूल रहने वाला है। इसी के साथ मीन राशि के जातक बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । यहां जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज चन्द्रमा सप्तम हैं। आई टी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन व व्यावसायिक सफलता का है। स्टूडेंट्स के करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए स्वतः मार्ग प्रशस्त होंगे। थोड़ा मानसिक परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए सनयं निकालें।आज का उपाय ,-श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
वृष
गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य व जॉब में सफलता से भरे रहने की सम्भावना है। जॉब का वर्क लोड रहेगा,टेंशन से बचें। सिस्टेमैटिक रूप से कार्यों को पूर्ण करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। युवा भावुकता पर नियंत्रण रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
मिथुन
चन्द्रमा पंचम शुभ है। आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब चेंज प्रयास के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर विवाद से बचें।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
कर्क
एकादश गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा गोचर रत हैं। व्यवसाय में लगातार परिश्रम व प्रयास के बावजूद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आत्मबल को बनाये रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवायः मंत्र का जप करें। गेंहू व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
शुक्र गोचर अनुकूल है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। जॉब को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज का उपाय -तिल का दान श्रेष्ठ दान है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
कन्या
पॉलिटिक्स फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु छात्रों को सफलता का मार्ग देगी। किसी प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ खुशहाल रहेगी।आज का उपाय -मूंग का दान करें। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
तुला
आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब प्रोग्रेस को लेकर लाभान्वित होंगे।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। परिवार को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में यात्रा संभावित है।आज का उपाय -घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 08
वृश्चिक
सप्तम सूर्य शुभ है। मङ्गल व गुरु का आशीर्वाद छात्रों को आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रखेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।प्रेम जीवन सफल रहेगा।आज का उपाय -किसी शिव मंदिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। विहंगों को दाना पानी देने के शुभ पुण्य से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -,05 व 07
धनु
खष्ठम गुरु जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशान दे सकता है। जॉब वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में संशय व क्रोध का स्थान नहीं होता है।आज का उपाय--धार्मिक पुस्तकों का दान करें।गुरु व पिता का आशीर्वाद यश व प्रतिष्ठा दिलाता है।
शुभ रंग -पीला व सफेद
।शुभ अंक -01 व 02
मकर
दशम चन्द्रमा करियर के लिए बेहतर होगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच व वर्क के प्रति डेडिकेशन से बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। मकान क्रय करने का विचार बेहतर है। सामाजिक कार्यों में सक्रियता आपकी सहायता करेगी।आज का उपाय -शिवलिंग को दही व बेल पत्र अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। धार्मिक पुस्तको के दान से पुण्य की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
चतुर्थ गुरु परिवार में कार्यों की अधिकता का दबाव बनवा सकता है। चन्द्रमा नवम है। समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन श्वांस के पेशेंट सावधानी बरतें।आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व गुड़ तथा फलों दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
मीन
राशि स्वामी गुरु तृतीय है। छात्रों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। छात्रों की मेहनत उनको यशस्वी बनाएगी। अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है।आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। गेंहू का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
