अध्यात्म

Vaishakh Purnima 2024 Date: किस दिन रखा जाएगा वैशाख पूर्णिमा का व्रत, यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त

Vaishakh Purnima 2024: हर महीने की पूर्णिमा तिथि का अपना खास महत्व होता है। पूर्णिमा का दिन गंगा स्नान और दान के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानें वैशाख मास की पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

Image

Vaishakh Purnima

Vaishakh Purnima 2024 Date: वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का व्रत शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाएगा। पूर्णिमा का व्रत रखने से और माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन चंद्र देव की विधि- विधान से पूजा करने से साधक को चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान भी करना उत्तम फल देता है। इस दिन दान करने से साधक को पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानें कब रखा जाएगा वैशाख पूर्णिमा का व्रत।

Vaishakh Purnima 2024 Date (वैशाख पूर्णिमा 2024 डेट)

इस साल वैशाख पूर्णिमा का व्रत 23 मई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रमा अपनी पूरी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। इस कारण चंद्रमा की पूजा से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Vaishakh Purnima 2024 Shubh Muhurat (वैशाख पूर्णिमा दान शुभ मुहूर्त)

इस साल वैशाख पूर्णिमा की तिथि 22 मई को शाम 7 बजकर 47 पर होगा। वहीं इस तिथि का समापन 23 मई को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस दिन गंगा स्नान और दान के लिए 23 मई सुबह 4 बजकर 4 मिनट से सुबह 4 बजकर 45 मिनट बहुत ही शुभ होगा।

वैशाख पूर्णिमा चंद्रोदय टाइम 2024

वैशाख पूर्णिमा पर शाम के 07 बजकर 12 मिनट पर चंद्रोदय का समय है। इस दिन इस समय में चंद्र देव को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जा सकता है।

वैशाख पूर्णिमा महत्व (Vaishakh Purnima Significance)

हिंदू धर्म में वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि के खास महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु ने कूर्म अवतार लिया था और इसी दिन बुद्ध के रूप में विष्णु ने अवतार लिया था। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार भी मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इस दिन अन्न, जल, धन का दान करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article