Aaj Ka Rashifal 20 October 2024: आज के दिन वृष राशि बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। करवा चौथ के दिन आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। रविवार के दिन कन्या राशिवालों के लिए जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। मकर राशि के जातक को अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मीन राशि के जातक को जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा व गुरु एकसाथ द्वितीय गोचर कर रहे हैं। आज का दिवस मंगलमय है। जॉब व व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला
शुभ अंक -03 व 09
वृष
गुरु -चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में बड़े लाभ की सम्भावना है। ज्यादा भाग दौड़ से बचें। आफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा । आपके उच्चाधिकारी से आपका बड़ा लाभ हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -01 व 03
मिथुन
चन्द्रमा-गुरु द्वादश व शनि नवम गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय के लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग -लाल व आसमानी ।
शुभ अंक -04 व 08
कर्क
आज राशि स्वामी चन्द्रमा एकादश लाभ देंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। मूंग का दान करें।।
शुभ रंग -पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -05 व 07
सिंह
सूर्य तृतीय व चन्द्रमा कर्म भाव में है। आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र कर लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय - अन्न का दान आज का श्रेष्ठ दान है। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक-02 व 03
कन्या
अब चन्द्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय में न्यू डील ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स करियर प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं। बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मूंग की दाल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व आसमानी ।
आज का शुभ अंक -04 व 08
तुला
शुक्र व बुध आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातकों को लाभान्वित करेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक
मङ्गल गोचर के कारण बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। चन्द्रमा सप्तम है। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व हरा ।
आज का शुभ अंक -01 व 03
धनु
गुरु-चन्द्रमा एकसाथ खष्ठम है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय -श्री कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -02 व 03
मकर
शनि द्वितीय तथा गुरु-चन्द्रमा सप्तम हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। ऑफिस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें।मूंग व गुड़ का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ
चतुर्थ चन्द्रमा घर के लिए मंगलमय है। जॉब में नवीन पद या दायित्व प्राप्त कर सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें।बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -शिवलिंग का कुशोदक व मधु से जलाभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मीन
गुरु -चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब वर्क को लेकर तनाव रहेगा। फेमिली रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी के 32 नाम का जप करें। सप्त अन्न का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक -01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
