देश

'मोदी के वोटचोरी के प्लान को ध्वस्त करने के लिए सब लोग तैयार ', राहुल गांधी की टी बैठक के बाद INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस

राहुल गांधी के आवास पर हाई-टी बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित वोट चोरी के प्लान का पर्दाफाश करना चाहता है। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट है। उन्होंने मोदी सरकार पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Image

विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेते हुए मोदी सरकार पर साधा निशाना।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर हुई चाय बैठक के बाद विपक्षी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस वोट चोरी के जो प्लानर हैं, अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार , इन लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि आप ये न सोचें कि आप देश के संस्थानों पर हमला करता रहेंगे और हम कुछ नहीं कहेंगे। आम लोगों के आवाज के बिना कल (सुप्रीम कोर्ट मार्च) जो हुआ वो नहीं हो सकता है।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो हमारे साथ आए क्योंकि ये लड़ाई देश के लोकतंत्र के लिए है। हम देश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जिन लोगों ने वोट चोरी की है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मैं मीडिया का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि हम भविष्य में भी कई कदम उठाएंगे, लेकिन उसकी जानकारी अभी नहीं दूंगा, क्योंकि मैं बहुत सारी चीजें सरप्राइज रखना चाहता हूं।

लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट है विपक्ष: तेजस्वी यादव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जो पीएम मोदी का वोट चोरी का प्लान है, विपक्ष उसका पोल खोलना चाहती है। तेजस्वी यादव ने कहा, विपक्ष लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुट है। देश के संवैधानिक संस्थानों का मोदी सरकार हैजेक करना चाहती है।

वहीं, समाजवादी पार्टी का कहना है कि वो इंडी गठबंधन के साथ हैं। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमारे देश के सिविल सोसाइटी हमारे साथ हैं। धीरे-धीरे सभी लोग हमारे साथ आएंगे।

हमारे देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं: सागरिका घोष

टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि टीएमसी, इंडी गठबंधन के साथ है। हरियाणा, बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में वोट चोरी हुई है। एसआईआर को सिर्फ चुनाव को प्रभावित के लिए डिजाइन किया गया है। हमारे देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। ज्ञानेश कुमार पर आपराधिक मुकदमा चलना चाहिए। जो अधिकारी वोट चोरी में शामिल हैं उनपर केस चलना चाहिए।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार माफिया है, जिसने सिस्टम को बर्बाद किया है। हम सभी विपक्षी दल एक साथ हैं।

देश के सभी छात्र संगठन बीजेपी के खिलाफ: नेहा बोरा

नेहा बोरा ने कहा कि हम एक लड़ाई की बात कर रहे हैं। हमारे देश के लोकतंत्र का दुश्मन सिर्फ बीजेपी है। अगर बीजेपी सोचती है कि वो देश के संस्थान को खत्म कर देगी और जब लोग सड़क पर प्रदर्शन करेंगे तो उसे वो लोग रोक देंगे तो ऐसा नहीं होने वाला। देश के जितने भी विपक्षी दल हैं, वो एक साथ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि देश के सभी छात्र संगठन बीजेपी के खिलाफ हैं क्योंकि यह लोकतंत्र के खिलाफ हमला है। बीजेपी हमें एंटी नेशनल कहती है, लेकिन लोग जानते हैं कि किन लोगों ने देश से गद्दारी की है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्त प्रक्रिया गलत है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!