Surya Guru Triekadash Yog 2026: 15 अक्टूबर 2026 को सूर्य और देवगुरु बृहस्पति एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर आ रहे हैं। ज्योतिष में इस स्थिति को लाभ यानी त्रिएकादश योग कहा जाता है। इस समय सूर्य कन्या राशि में हैं, जबकि गुरु कर्क राशि में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों का यह संबंध कई राशियों के लिए करियर, इनकम, कारोबार और पर्सनल ग्रोथ के मामले में अनुकूल रह सकता है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान-सम्मान, सरकारी काम और करियर का कारक माना जाता है। वहीं, गुरु का संबंध ज्ञान, धन, भाग्य, शिक्षा और सही फैसलों से है। जब इन दोनों ग्रहों के बीच 60 डिग्री का संबंध बनता है, तो इसे सूर्य की नेतृत्व क्षमता और गुरु की समझ के बीच तालमेल के रूप में देखा जाता है। इस योग में गुरु का कर्क राशि में उच्च का होना खास है। इससे गुरु से जुड़े विषयों जैसे शिक्षा, आर्थिक योजना, सही सलाह और भविष्य की तैयारी को मजबूती मिलने की संभावना मानी जाती है। दूसरी तरफ कन्या राशि में सूर्य का होना कामकाज, प्लानिंग और बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत को बढ़ाता है। यानी इस समय सिर्फ अवसर मिलना ही नहीं, बल्कि उसका सही इस्तेमाल करना भी अहम रहेगा। यह योग कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। राशि वालों के लिए यह योग खास तौर पर अनुकूल रह सकता है। किसी के लिए धन और बचत में सुधार के मौके बन सकते हैं, तो किसी को करियर, पढ़ाई या बिजनेस में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य पांचवें भाव और गुरु तीसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं। पांचवां भाव शिक्षा, बुद्धि, क्रिएटिविटी और योजनाओं से जुड़ा है, जबकि तीसरा भाव स्किल, कम्युनिकेशन और मेहनत का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई की रणनीति सुधारने और किसी मुश्किल विषय को बेहतर समझने का अवसर मिल सकता है। मीडिया, लेखन, डिजाइन, मार्केटिंग और डिजिटल काम से जुड़े लोगों को अपनी क्रिएटिव स्किल का फायदा मिल सकता है। कारोबार में किसी पुराने आइडिया पर दोबारा काम करना उपयोगी साबित हो सकता है। गुरु की स्थिति संकेत देती है कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आ सकती है। हालांकि, किसी भी निवेश में फैसला लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी जरूर लें।
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु दूसरे भाव और सूर्य चौथे भाव को सक्रिय कर रहे हैं। दूसरा भाव धन, बचत, परिवार और वाणी का है, जबकि चौथा भाव घर, प्रॉपर्टी और मानसिक सुख से जुड़ा है। ऐसे में सूर्य-गुरु का यह संबंध आर्थिक स्थिति सुधारने और घर-परिवार से जुड़े मामलों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। नौकरी करने वालों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है, जबकि कारोबारियों को पुराने क्लाइंट से काम मिलने या नई डील पर बातचीत आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी या घर से जुड़ी कोई पुरानी योजना भी आगे बढ़ सकती है। इस दौरान आपकी बातचीत और फैसले लेने का तरीका अहम रहेगा। आर्थिक मामलों में सही प्लानिंग से लाभ की संभावना मजबूत हो सकती है।
कर्क राशि वालों के लिए गुरु पहले भाव में उच्च के हैं और सूर्य तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। पहला भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा का है, जबकि तीसरा भाव साहस, कम्युनिकेशन और अपने प्रयासों से आगे बढ़ने को दिखाता है। यह स्थिति कर्क राशि वालों को अपने काम को लेकर अधिक सक्रिय बना सकती है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है या किसी पुराने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। कारोबार करने वालों को मार्केटिंग, नेटवर्किंग और बातचीत के जरिए फायदा मिल सकता है। गुरु का अपनी उच्च राशि में होना सही सलाह और समझदारी के महत्व को बढ़ाता है। इस दौरान अपने आइडिया को लागू करने और अधूरे काम पूरे करने पर फोकस करना उपयोगी रहेगा।
कन्या राशि वालों के लिए यह योग खास महत्व रखता है। सूर्य आपकी राशि में हैं और गुरु ग्यारहवें भाव में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं। पहला भाव व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का है, जबकि ग्यारहवां भाव इनकम, लाभ, नेटवर्क और इच्छापूर्ति से जुड़ा है। इस कारण कन्या राशि वालों को करियर में अपनी क्षमता दिखाने, नई जिम्मेदारी लेने या किसी पुराने काम से लाभ पाने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों के लिए पुराना क्लाइंट या कोई व्यावसायिक संपर्क फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, सैलरी बढ़ने या बेहतर प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद रह सकती है। आर्थिक मामलों में भी सही प्लानिंग से फायदा मिल सकता है। इस दौरान अपनी स्किल को बेहतर तरीके से पेश करना और नए अवसरों पर ध्यान देना आपके लिए खास रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु नवम भाव और सूर्य ग्यारहवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। नवम भाव भाग्य, उच्च शिक्षा, गुरु और लंबी यात्रा का है, जबकि ग्यारहवां भाव इनकम, लाभ और नेटवर्क से जुड़ा है। इस स्थिति में किसी पुराने संपर्क से फायदा मिल सकता है या करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर सामने आ सकती है। कारोबार करने वालों को नए क्लाइंट जोड़ने या पुराने काम से आय बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग या विदेश से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने का रास्ता बन सकता है। गुरु की मजबूत स्थिति आपको सही सलाह लेने और लंबे समय की योजना बनाने में मदद कर सकती है। हालांकि, मिले हुए मौके का लाभ उठाने के लिए अपने प्रयास जारी रखना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों के लिए गुरु सातवें भाव और सूर्य नवम भाव को सक्रिय कर रहे हैं। सातवां भाव बिजनेस पार्टनरशिप, क्लाइंट और वैवाहिक जीवन का है, जबकि नवम भाव भाग्य, शिक्षा और गुरु से जुड़ा है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति या कारोबारी पार्टनर के सहयोग से नया अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर से जुड़ी किसी नई योजना या ट्रेनिंग का फायदा मिल सकता है। कारोबारियों के लिए नई डील, पार्टनरशिप या पुराने क्लाइंट से दोबारा संपर्क करना उपयोगी हो सकता है। गुरु का कर्क राशि में उच्च का होना रिश्तों में समझदारी और सलाह के महत्व को बढ़ाता है। किसी समझौते को अंतिम रूप देने से पहले शर्तों को स्पष्ट करना जरूरी रहेगा, ताकि आगे चलकर किसी तरह की गलतफहमी न हो।
मीन राशि वालों के लिए गुरु पांचवें भाव में उच्च के हैं और सूर्य सातवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। पांचवां भाव शिक्षा, बुद्धि, लव लाइफ, संतान और क्रिएटिविटी से जुड़ा है, जबकि सातवां भाव पार्टनरशिप और पब्लिक डीलिंग का है। इस स्थिति में विद्यार्थियों को पढ़ाई में बेहतर फोकस मिल सकता है। क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों को नया आइडिया मिल सकता है, जबकि कारोबारियों को किसी पार्टनर या क्लाइंट से सहयोग मिल सकता है। लव लाइफ में भी बातचीत बेहतर होने और रिश्तों को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। गुरु की मजबूत स्थिति सही दिशा चुनने में मदद कर सकती है। हालांकि, किसी भी बड़े निवेश या पार्टनरशिप में केवल भरोसे के आधार पर फैसला करने के बजाय पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।