Bigg Boss 20 Latest Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स का गेम नया रुख ले रहा है। बीते वीकेंड का वार पर ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नकुल धुल ने 'बिग बॉस 20' के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की। लेकिन उनकी एंट्री के कुछ वक्त बाद ही खबर आई कि नकुल धुल की गुल्लू संग लड़ाई हुई थी, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। वहीं अब 'बिग बॉस 20' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। इस प्रोमो वीडियो में नकुल धुल, काजी तौकीर के प्रैंक पर बिफरते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में नकुल धुल, स्काउट ओपी के पास जाते हैं और बोलते हैं कि काजी तौकीर बोल रहा है कि मैंने स्काउट के कान में थूका है। इसपर नाराज होकर स्काउट ओपी, काजी के पास जाते हैं और पूछते हैं कि भाई मजे ले रहे हो क्या आप? वहीं काजी तौकीर ने जवाब दिया कि अरे मस्ती में ही तो बोल रहे हैं और क्या बोल रहे हैं? लेकिन नकुल धुल ने कहा कि नहीं ये मस्ती में नहीं था। काजी ने दूसरे कंटेस्टेंट्स से कहा कि तू इसे समझा यार। वहीं नकुल ने बिफरते हुए कहा, "कोई भी मुझे क्या समझाएगा।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: निरहुआ की शादी पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, माही विज से बोलीं- उनकी गर्लफ्रेंड्स तो...
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में नकुल की बातों पर गुल्लू बोले, "खामखा क्यों भिड़ रहे हो फिर?" लेकिन नकुल ने उठते हुए कहा, "मैं तो खामखा भिडुंगा।" वहीं गुल्लू ने भी जवाब दिया कि ठीक है भिड़ फिर। दोनों के बीच गहमा-गहमी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। नकुल धुल ने गुल्लू को धक्का दिया। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स ये देखकर डर गए, साथ ही दोनों में बीच-बचाव की भी कोशिश की। गुल्लू ने नकुल धुल से कहा कि तेरे जैसे 2000 में बाउंसर आते हैं। वहीं दूसरी ओर नकुल धुल ने कहा, "2 सेकंड में यहां विक्टिम कार्ड खेलने लगते हैं सारे, दिन भर चुगली चुगली और चुगली।"
खबरों की मानें तो 'बिग बॉस 20' में नकुल धुल और गुल्लू की हाथापाई में माही विज को चोट लग गई। वहीं बाद में हर घरवाले ने नकुल धुल के एविक्शन की मांग की।
