बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) इन दिनों चर्चा में हैं। इस बीच नवरात्रि (Navratri) के पावन अवसर पर अरिजीत सिंह ने अपने संगीत से भक्तों को एक खास भेंट दी है। अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत अब भक्ति संगीत के जरिए देवी की आराधना करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ईशा के संगीत समूह 'साउंड्स ऑफ ईशा' के लिए 'लिंग भैरवी शयन आरती' को अपनी आवाज दी है। यह खास प्रस्तुति 12 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज की गई। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Grammy की रेस में 'धुरंधर 2' का गाना 'फिर से', Arijit Singh ने फैंस का जताया आभार)
अरिजीत सिंह की खास पेशकश
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने नवरात्रि के मौके पर अपनी आवाज में खास आरती पेश की है। 'लिंग भैरवी शयन आरती' को 12 अक्टूबर को यूट्यूब पर जारी किया गया। इस आरती में अरिजीत की सुरीली आवाज के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन सुनने को मिलती है। उनकी इस पेशकश में मां की भक्ति के साथ मन को सुकून देने वाला संगीत भी है। बता दें कि यूट्यूब पर अरिजीत सिंह की प्रस्तुति को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।
क्या है लिंग भैरवी शयन आरती?
कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में लिंग भैरवी का मंदिर है। यहां देवी की पूजा की जाती है। मंदिर में हर दिन रात करीब 8:20 बजे शयन आरती होती है। यह दिन की आखिरी आरती होती है, जिसके बाद मंदिर बंद हो जाता है। अरिजीत सिंह की आवाज में इस आरती को सुनकर भक्त देवी की भक्ति में डूब सकते हैं। इस आरती में संगीत के जरिए मन को शांत करने और ध्यान लगाने पर जोर दिया गया है। नवरात्रि के मौके पर अरिजीत सिंह की यह खास पेशकश उनके चाहने वालों के लिए खास है। अब तक अपनी सुरीली आवाज में कई रोमांटिक और भावुक गाने गा चुके अरिजीत इस बार भक्ति गीत के जरिए लोगों के सामने आए हैं। उनकी इस नई पेशकश में उनके संगीत का एक अलग अंदाज सुनने को मिलता है।
