राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 May 2024: सोमवार के दिन इन राशियों पर बनेगी शिव की कृपा, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 May 2024 (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता पा सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को व्यवसाय अच्छा रहेगा। आइए जानें आज का दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 20 May 2024 (आज का राशिफल): सोम प्रदोष व्रत के दिन मेष राशि के जातक लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज के दिन मिथुन राशि के जातक युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन से बचे। वहीं कर्क राशि के जातक करियर में लाभ मिल सकता है। सोमवार के दिन मकर राशि के जातक को व्यवसाय में नुकसान मिल सकता है। मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानें आज का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

व्यवसाय के लिए आज का दिवस संघर्षशील लेकिन प्रगति के पथ पर चलने का है। बिजनेस प्रगति में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है।

आज का उपाय -लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग - लाल व पीला।

शुभ अंक --01 व 03

वृष

जॉब में नवीन कार्यों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। बिजनेस में अनायास विवादों से बचें। छात्र एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय --तिल का दान करें।श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -02 व 09

मिथुन

आज का दिन बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। परिवार में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय -गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभप्रद है।

शुभ अंक --05 व 08।

शुभ रंग -हरा व सफेद

कर्क

करियर में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप आज जॉब चेंज का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगा।

आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। चावल व शक्कर का दान करें।

शुभ रंग --पीला व नारंगी।शुभ अंक -04 व 08

सिंह

आप न्यू बिजनेस डील को लेकर लाभ में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय --मूंग का दान श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 06

कन्या

स्टूडेंट्स में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। सही दिशा में बिजनेस में कई गई मेहनत ही आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।टीचिंग,मीडिया व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय --चावल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 06

तुला

जॉब प्रोमोशन को लेकर लाभान्वित होंगे। बिजनेस में कार्य बाधा समाप्त होगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --सूर्योपासना करें।गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक -04 व 07

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।पिता का आशीर्वाद व सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 08

धनु

जॉब प्रोमोशन का प्रयास उत्तम रहेगा।वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर सफल रहेगा। भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -01 व 09

मकर

व्यवसाय में थोड़ा नुकसान रहेगा, सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में उच्चाधिकारियों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 07

कुम्भ

छात्र अध्ययन को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सायंकाल के बाद बिजनेस में सफल रहेंगे।कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे।

आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक --04 व 07

मीन

जॉब वर्क को लेकर दबाव में रहेंगे । टाइम मैनेजमेंट व अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा।

आज का उपाय --बड़े का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। गेंहू का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व हरा।

शुभ अंक -02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article