Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: आज के दिन वृष राशि के जातक को न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त हो सकती है। सिंह राशि के जातक जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। वहीं रक्षा बंधन के दिन तुला राशि के जातक को शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में प्रगति दे सकते है। सोमवार के दिन कुंभ राशि के जातक को बिजनेस वर्क को लेकर परेशान रह सकते हैं। मीन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
दशम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु फ़िल्म ,फाइनेन्स व आईटी सेक्टर में जॉब करने वाले जातको को सफल करेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। हेल्थ में लापरवाही से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद ।
शुभ अंक--03 व 09
वृष
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है क्योंकि चन्द्रमा भाग्य भाव में है। अपनी हर बातें मित्रों में शेयर करने से बचें । पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है।
शुभ अंक --01 व 02
मिथुन
व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। स्वास्थ्य व यात्रा के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें। व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व शुक्र के द्रव्य चावल का दान करें।
शुभ अंक -07 व 09।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद
कर्क
चन्द्रमा सप्तम लव लाइफ के लिए बेहतर है। करियर में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स अपने प्रयास को और बेहतर करें। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ भी बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
शुभ अंक --03 व 09
सिंह
सूर्य इसी राशि में,गुरु दशम व चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। करियर अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मीन के सूर्य का लाभ मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें व तिल दान करें।
शुभ अंक --02 व 09 ।
शुभ रंग -लाल व सफेद
कन्या
सूर्य व्यय भाव में हैं।आपका प्रयास रहता है कि बिज़नेस में प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। जॉब में प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। बिजनेस में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक--06 व 08
तुला
शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में प्रगति दे सकते है। आपकी वर्क शैली बहुत ही सुंदर रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें।
शुभ रंग-बैगनी व हरा
शुभ अंक -04 व 05
वृश्चिक
चन्द्रमा तृतीय व गुरु सप्तम है। बिज़नेस को लेकर मन खुश रहेगा । जॉब पोजिशन बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर या बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।
आज का उपाय -श्री विष्णु जी की उपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग--पीला व लाल।
शुभ अंक-04 व 06
धनु
खष्ठम गुरु जॉब में बहुत सफल नहीं कर पा रहे हैं। राशि स्वामी गुरु वृष व चन्द्रमा मकर में हैं। जॉब को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी
आज का उपाय -किसी शिव मन्दिर में बेल का पेड़ लगाएं। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01 व 03
मकर
चन्द्रमा इसी राशि में रहकर बिजनेस को लेकर तनाव दे सकता है। बिजनेस वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान से व्यावसायिक लाभ होता है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कुम्भ
शनि इसी राशि में चन्द्रमा द्वादश हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा। व्यावसायिक समस्याओं को हल करेंगे। बिजनेस वर्क को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। जॉब वर्क खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।।
आज का उपाय --चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें व शक्कर का दान करें।
शुभ रंग-आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
मीन
चन्द्रमा लाभ भाव में रहकर शुभ फल देंगे। बिजनेस में सफलता है । जॉब प्रोमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर भी थोड़ा तनाव रहेगा । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय --श्री सूक्त पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -03 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
