अध्यात्म

Sawan Purnima Katha 2024: सावन पूर्णिमा पर करें इस कथा का पाठ, सदा बनी रहेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

Sawan purnima Vrat katha 2024 Katha In Hindi: सावन पूर्णिमा का व्रत हर वर्ष सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सावन पूर्णिमा की पूजा करना और कथा का पाठ करना बहुत ही शुभ होता है। यहां पढ़ें सावन पूर्णिमा की व्रत कथा हिंदी में।

Image

Sawan Purnima Katha 2024

Sawan purnima Vrat katha 2024 Katha In Hindi: इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन रखा जा रहा है। इसी दिन सावन के आखिरी सोमवार का व्रत भी रखा जाएगा। इसके साथ ही इस तिथि पर राखी का भी पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में सावन पूर्णिमा को बहुत ही खास माना गया है। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और विष्णु जी के साथ- साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। सावन पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं इस दिन गंगा स्नान और दान को भी बहुत उत्तम माना गया है। सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर व्रत रखने से और विधिपूर्वक लक्ष्मी जी की पूजा करने से साधक पर सदा लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है। इस दिन व्रत कथा का पाठ करना भी बहुत ही शुभफलदायी माना गया है। यहां पढ़ें व्रत कथा।

Sawan purnima Vrat katha 2024 Katha In Hindi (सावन पूर्णिमा व्रत कथा 2024)

प्राचीन समय की बात है एक नगर में तुंगध्वज नाम का एक राजा राज्य करता था। उस राजा को शिकार करने का बहुत ही शौक था। एक दिन राजा जंगल में शिकार करने के लिए गया था। शिकार करते- करते जब वो बहुत थक गया तो एक बरगद के पेड़ के नीचे अपनी थकान को दूर करने के लिए विश्राम करने लगा। उस जंगल में राजा ने देखा कि वहां पर बहुत सारे लोग मिलकर भगवान सत्यनारायण की पूजा कर रहे हैं। राजा अपने अभिमान में चूर था। अपने घंमड के कारण राजा ने ना ही भगवान सत्यनारायण को प्रणाम किया और ना ही उनका प्रसाद ग्रहण किया। उसके बाद राजा शिकार करके अपने नगर में वापस लौट गया।

जब राजा अपने नगर में वापस आया तो उसने देखा की उसके राज्य पर की दूसरे राज्य की सेना ने हमला बोल दिया है। अपने राज्य की ऐसी हालात देखकर राजा को तुरंत समझ में आ गया कि उसने जो भगवान सत्यनारायण का अपमान किया और उनके प्रसाद का निरादर किया। इसके कारण उसके राज्य की ऐसी हालत हो गई। अपनी गलती का आभास होते ही राजा तुरंत जंगल की तरफ भाग। जहां सत्यनारायण की कथा चल रही थी वहां जाकर राजा ने भगवान से अपनी गलती के लिए क्षमा प्रार्थना की और प्रसाद मांगकर उसे ग्रहण किया।

राजा ने सच्चे मन से अपनी भूल का पश्चाताप किया। इसको देखते हुए भगवान सत्यनारायण ने राजा को माफ कर दिया और इसके परिणाम स्वरूप राजा का राज्य पहले की तरह हो गया। उसके बाद से राजा भगवान सत्यनारायण का परम भक्त बन गया और उनकी पूजा- अर्चना करने लगा। भगवान सत्यनारायण की कृपा से राजा ने उस राज्य का भार कांफी समय तक संभाला। ऐसा माना जाता है जो भी भक्त सावन पूर्णिमा की व्रत कथा का पाठ सच्चे मन से सुनता है या पढ़ता है उसकी सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और उस पर सदा माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसती रहती है। इस कथा के पाठ वाजपेय यज्ञ करने जितना फल की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article