राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: प्रदोष व्रत के दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा लाभ, लव लाइफ में आएगी मधुरता

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में सफलता मिलेगी। वहीं मिथुन राशि के जातक को काम में नवीन अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 July 2024: गुरु प्रदोष व्रत के दिन मेष राशि को नये काम का अवसर मिलता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को कुछ काम में अवसर मिल सकता है। आज के दिन सिंह राशि के जातक को जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। तुला राशि के जातक को कर्म भाव का सूर्य प्रगति देंगे। इससे काम में सफलता हासिल होगी। कुंभ राशि के जातक को शनि इसी राशि में व चन्द्रमा दशम भाव में है। ये काम में प्रमोशन दिलाएगा। मीन राशि के जातक को न्यू बिजनेस डील में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे । आइए जानें सारी राशियों का हाल।

मेष

शनि एकादश ,गुरु द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम गोचर कर रहे हैं। आप अपने जॉब की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप जिस जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व चावल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी ।

शुभ अंक -01 व 09

वृष

चन्द्रमा सप्तम शुभ है। पॉलिटिकल करियर से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व नीला।

शुभ अंक -06 व 09

मिथुन

शनि भाग्य भाव मे धन वृद्धि करेंगे। खष्ठम चन्द्रमा रोग दे सकता है। गुरु द्वादश व्यय भाव में हैं। जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय चल रहा है। व्यवसाय में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है। इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।

आज का उपाय -श्री कृष्ण जी की उपासना करें व उनको तुलसी दल अर्पित करें।

शुभ रंग --हरा व आसमानी।

शुभ अंक -03 व 09

कर्क

वृष का गुरु मङ्गल व पंचम चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देगा । जॉब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है। वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।यदि आप शेयर बाजार के मोटर्स व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।

आज का उपाय -चन्द्रमा के बीज मंन्त्र का जप करें।श्री सूक्त का पाठ भी करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक --07 व 09

सिंह

सूर्य आज से द्वादश हैं। चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक --03 व 09

कन्या

तृतीय चन्द्रमा व कर्क का सूर्य प्रगतिकारक है। नवीन व्यवसाय की तरफ अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें।आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करते रहें। हनुमान चालीसा का 07 पाठ भी करें।

शुभ रंग --हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 08

तुला

कर्म भाव का सूर्य प्रगति देंगे। गुरु अष्टम व चन्द्रमा द्वितीय है। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे।जाँब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। हेल्थ को लेकर सचेत रहें।

आज का उपाय -मूंग का दान श्रेयष्कर है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

शुभ अंक -0य व 08

वृश्चिक

सूर्य भाग्य भाव में तथा चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। जॉब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें।

आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करना अच्छा है।

शुभ रंग --नारंगीव पीला।

शुभ अंक --05 व 08

धनु

शनि तृतीय ,गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वादश हैं। बिजनेस में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता होगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ,इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।

शुभ रंग --लाल व पीला।

शुभ अंक --03 व 09

मकर

सूर्य सप्तम जीवन साथी को कष्ट दे सकते हैं। शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। व्यवसाय बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है।

आज का उपाय --श्री सूक्त व कनकधारा स्तोत्र का पाठ सुमंगल करेगा व अमङ्गल का नाश करेगा। अन्न दान करते रहें।

शुभ रंग --हरा व बैगनी।

शुभ अंक --05

व 08

कुम्भ

खष्ठम सूर्य रोग दे सकता है। शनि इसी राशि में व चन्द्रमा दशम भाव में है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है। घर मे विवाह की बात करें।

आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें ।

शुभ रंग --बैगनी व सफेद।

शुभ अंक --07व 08

मीन

पंचम सूर्य सन्तान को लाभ देगा। गुरु तृतीय व चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में है। न्यू बिजनेस डील में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे । अपनी सोच को सही दिशा दें हेल्थ का ख्याल रखें।लव लाइफ की शुभता में और वृद्धि करें। बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करें।सफलता हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ अवश्यम्भावी ह।

शुभ रंग --सफेद व पीला।

शुभ अंक --03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article