आज का राशिफल 18- December 2025 (गुरुवार): आज 18 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार और षौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज मासिक शिवरात्रि व्रत है। यह हर माह शिव उपासना की सबसे महत्वपूर्ण तिथि है। वहीं, नक्षत्र अनुराधा आज रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। योग धृति दोपहर 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शूल योग लग जाएगा। करण विष्टि दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शकुनि करण रहेगा।
18 दिसंबर दिन गुरुवार का राशिफल
ग्रहों की स्थिति में चंद्रमा, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में रहेंगे। मिथुन में गुरु रहेंगे। केतु सिंह और राहु कुंभ में दिखेंगे। सूर्य और मंगल धनु में रहेंगे। मीन में शनि रहेंगे। आइए ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल (मेष राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा, बुध और शुक्र अष्टम भाव में हैं। सूर्य और मंगल नवम गोचर में है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे लेकिन टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। व्यवसाय की भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। लव लाइफ में खुश और प्रफुल्लित रहेंगे। सायंकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में सहभागिता आपके लिए हितकर रहेगा। बिजनेस में किसी नए अनुबंध से बचने का प्रयास करें।
उपाय: कम्बल दान करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल (वृषभ राशि से जुड़ी खबरें)
राशि स्वामी शुक्र सातवें और चंद्रमा भी वहीं गोचर करके जॉब में पद परिवर्तन की संभावना दिखा रहा है। लगातार एक जगह काम करना भी कभी-कभी अच्छा नहीं होता। सायंकाल धार्मिक यात्रा मन को रोमांचित कर देगी। भगवान नाम संकीर्तन करें। घर-परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। लव लाइफ में भावनाओं पर संयम रखें। पूरे दिन विशेष प्रोजेक्ट पूरा करने में लगे रहेंगे।
उपाय: तिल और कम्बल दान करें, गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल (मिथुन राशि से जुड़ी खबरें)
आज का दिन सातवें सूर्य और छठे चंद्रमा जॉब में कई नए अवसर देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से न जाने दें। धार्मिक यात्रा के लिए भी अच्छा समय रहेगा। रुका धन प्राप्त होगा। सेहत से थोड़ा चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि का आज का राशिफल (कर्क राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा पांचवें भाव में है। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। शिक्षा और करियर में सफलता मिल रही है। मंगल बहुत अनुकूल नहीं है। आत्मबल बढ़ाना होगा। व्यवसाय में नई और सही कार्ययोजना तथा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सेहत उत्तम है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और लाल
भाग्य प्रतिशत: 55%
सिंह राशि का आज का राशिफल (सिंह राशि से जुड़ी खबरें)
सूर्य पांचवें भाव में है। चौथे चंद्रमा जॉब में विशेष पद प्राप्ति के लिए प्रयास करवाएंगे। जल्द ही ऑफिस की सहायता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। प्यार में एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। सेहत उत्तम रहेगी।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल (कन्या राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा तीसरे भाव में हैं। गुरु दसवें भाव में है। बिजनेस में खुश रहेंगे। जॉब में भी प्रगति है। महत्वपूर्ण काम समय से निपटाते रहें। प्लानिंग को टालें नहीं, आपकी बातें सबका मन मोह लेती हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा सफलता दिलाएगी। रुका कार्य पूरा होगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में रोमांच रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की उपासना करें, शिवलिंग को शहद और गंगा जल अर्पित करें।
शुभ रंग: हरा और बैगनी
भाग्य प्रतिशत: 70%
तुला राशि का आज का राशिफल (तुला राशि से जुड़ी खबरें)
सूर्य धनु और चंद्रमा वृश्चिक में है। करियर सफल रहेगा। जॉब में नए अवसर से मन खुश रहेगा। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा। सेहत से खुश रहेंगे। कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा मन को रोमांच और तनाव से मुक्त रखेगी। मन पर संयम रखें। असत्य बोलना हानिप्रद हो सकता है।
उपाय: शिव उपासना करें, घर के मंदिर में सुगंधित धूपबत्ती जलाएं।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल (वृश्चिक राशि से जुड़ी खबरें)
सूर्य और मंगल दूसरे भाव में है। चंद्रमा अपनी राशि में है। धन आएगा। बिजनेस ग्रोथ से खुश रहेंगे। पूजा-पाठ से मन आध्यात्मिक उन्नयन और ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब की अनिश्चितताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
उपाय: हनुमान जी के मंदिर जाएं और तीन परिक्रमा करें, पिताजी का चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग: हरा और पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि का आज का राशिफल (धनु राशि से जुड़ी खबरें)
करियर में नया उत्कर्ष मिलेगा। चंद्रमा व्यय भाव में है। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। जॉब चेंज का प्रयास करें। शिक्षा की बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ में उत्साह और आनंद रहेगा।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें, अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का आज का राशिफल (मकर राशि से जुड़ी खबरें)
शनि तीसरे भाव में है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में कार्यों की अधिकता परेशान कर सकती है। बड़ा बिजनेस प्रोजेक्ट छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करें। क्रोध से बचें। लव लाइफ में डिनर का आनंद लेंगे।
उपाय: भैरव उपासना करें, उड़द दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
कुंभ राशि का आज का राशिफल (कुंभ राशि से जुड़ी खबरें)
शनि दूसरे और चंद्रमा दसवें भाव में है। करियर से खुश रह सकते हैं। स्टूडेंट्स सही समय पर उचित निर्णय लें। टाइम मैनेजमेंट रखें। यात्रा कर सकते हैं। रुका धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत बेहतर होगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, चावल दान करें।
शुभ रंग: नीला और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
मीन राशि का आज का राशिफल (मीन राशि से जुड़ी खबरें)
चंद्रमा भाग्य भाव में है। बिजनेस वर्क से खुश रहेंगे। जॉब में वर्क को सही दिशा देंगे, उच्चाधिकारियों का योगदान रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां परेशान कर सकती हैं। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनंद उठाएंगे। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: आज केले के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
