अध्यात्म

Today 18 december 2025 Numerology Prediction: आज होगा लाभ या सहना पड़ेगा नुकसान, जानिए 18 दिसंबर के अंकफल से

Numerology Forecast Today: अंकज्योतिष के माध्यम से आप दिन का हाल जान सकते हैं। आप अपनी जन्मतिथि से यह जान सकते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आज 18 दिसंबर 2025 है। आज की डेट के अंकों का योग 9 है तो यह दिन मंगल ग्रह को समर्पित है। आइए अंकफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

Image

18 दिसंबर मासिक शिवरात्रि का अंकफल

Numerology Forecast Today: अंकज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से निकलता है और यही मूलांक उसके स्वभाव, सोच और दिनभर की ऊर्जा को प्रभावित करता है। 18 दिसंबर 2025 की तारीख का योग (1+8+1+2+2+0+2+5 = 21 = 2+1 = 3) बन रहा है। आज का भाग्यांक 3 रहेगा। अंक 3 के स्वामी गुरु हैं। वहीं, 18 के अंकों का योग 9 है। इस कारण आज का मूलांक 9 होगा और यह मंगल ग्रह से रूल होता है। आज के पूरे दिन पर मंगल और गुरु ग्रह का प्रभाव रहेगा। आज का दिन भी गुरुवार है, इस कारण गुरु की डबल पावर आज के दिन देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि आज का अंकफल क्या कहता है?

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 3 जॉब में प्रमोशन दे सकता है। कफ जनित या पेट संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, गुड़-मसूर दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब में तनाव रह सकता है। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

उपाय: तिल दान करें, चावल-शक्कर दान करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

गुरु जॉब में बड़ा अवसर देंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। नई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। पेट या नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

उपाय: कम्बल-ऊनी वस्त्र दान करें।

शुभ रंग: कोई विशेष नहीं

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

रियल एस्टेट और आईटी फील्ड में बड़ी सफलता मिलेगी। मूलांक 4 और 8 वाले व्यक्तियों से शुभ लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त के 16 मंत्रों का पाठ करें।

शुभ रंग: नारंगी और पीला

भाग्य प्रतिशत: 55%

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

मूलांक 4 और 6 वाले व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। रुका कार्य प्रगति पर आएगा। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

जॉब और व्यवसाय में सफलता का दिन है। भाग्यांक 3 और मित्र अंक 9 का सहयोग मिलेगा। मूलांक 4 और 8 से लाभ है। साइनस या नेत्र के मरीज सावधानी रखें।

उपाय: संकटमोचन हनुमानाष्टक का 9 बार पाठ करें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 65%

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

अपने कार्यों से खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। मूलांक 6 और 8 वाले व्यक्ति से लाभ है। लिवर के रोगी सावधानी रखें।

उपाय: कौवों को रोटी दें, पक्षियों को दाना-पानी दें।

शुभ रंग: हरा और बैगनी

भाग्य प्रतिशत: 70%

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

व्यवसाय में सफलता का दिन है। शनि और मंगल जॉब में बड़ी सफलता देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: श्री गजेंद्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ रंग: आसमानी और हरा

भाग्य प्रतिशत: 75%

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

मंगल और शुक्र का सपोर्ट रहेगा। मूलांक 5 और 7 वाले उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। गुरु भाग्य स्वामी होकर स्टूडेंट्स को करियर में लाभ देंगे। सेहत बेहतर रहेगी।

उपाय: मंगल के द्रव्य मसूर-गुड़ दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी

भाग्य प्रतिशत: 80%

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article