Aaj Ka Rashifal 15 May 2024 (आज का राशिफल): आज बुधवार के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को जॉब चेंज में लाभ मिल सकता है। कर्क राशि के जातक को बिज़नेस में संघर्ष झेलना पड़ेगा। सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में तनाव देखने को मिल सकता है। कुंभ राशि के जातक को करियर में लाभ मिलेगा। मीन राशि के जातक को लव लाइफ अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
द्वितीय गुरु अनुकूल हैं लेकिन व्यावसायिक संघर्ष का समय है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन व टेंशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक --01 व 02
वृष
परिवार में विवाद की सम्भावना है। तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --03 व 05
मिथुन
आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग --आसमानी व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
कर्क
बिज़नेस में संघर्ष हैं। जॉब के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं। मसूर का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
व्यवसाय में किसी विशेष डील को लेकर तनाव में रहेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -चावल व शक्कर का दान श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
कन्या
गृह निर्माण में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है ,यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रिय मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय --उड़द का दान करें।अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक --04 व 08
तुला
शुक्र व मङ्गल अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
आज का उपाय --असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक --03 व 07
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु जॉब परिवर्तन सम्बंधित निर्णय करवा सकते हैं। परिवार को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --माता जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। गुरु का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक --04 व 09
धनु
धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
आज का उपाय --भगवान शिव को शहद व गंगा जल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक --04 व 06
मकर
शनि व चन्द्रमा अनुकूल है। शुक्र व मङ्गल व्यवसाय में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु सन्तान को लाभ देगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --04 व 06
कुम्भ
बिजनेस में संघर्ष है। स्टूडेंट्स करियर में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग --बैगनी व आसमानी।
शुभ अंक --03 व 09
मीन
तृतीय गुरु आपकी प्रगति को अब सही दिशा में पहुचायेंगे। करियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। बड़े आर्थिक लाभ के संयोग बन सकते हैं।
आज का उपाय -----हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।
आज का शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक --02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
