Aaj Ka Rashifal 13 June 2024 (आज का राशिफल 13 जून 2024): गुरुवार के दिन मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक को संतान की सफलता के लिए खुशखबरी रहेगी। आज के दिन सिंह राशि के जातक को वृश्चिक राशि के जातक को मेष या कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। मकर राशि के जातक को लव लाइफ में समय का अभाव रहेगा। आज के दिन मीन राशि के जातक को आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल।
मेष
करियर में रुकावट को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना है। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। जॉब में विवादों से बचें। छात्र शिक्षा व करियर में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा ।
आज का उपाय श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें।उड़द व गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग --पीला व लाल।
आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष
व्यवसाय में परिवर्तन की सम्भावना है। पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाद से बचें। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे । हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रहे।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक --03 व 09
मिथुन
न्यू बिजनेस डील के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। व्यवसाय में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -असमानी व नीला।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क
व्यवसाय में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। संतान की सफलता के लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग --सफेद व पीला
सिंह
जॉब में बड़ी सफलता थोड़ी कठिनाई से मिलेगी। सायंकाल के बाद कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। जॉब वर्क को और बेहतर करने के लिए समय व नॉलेज का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय --इस समय सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या
व्यवसाय में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। बुध वाणी व शुक्र वित्त का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। पिता व बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न का दान करें।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -,06 व 08
तुला
जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। लव लाइफ को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक उत्सव का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभकारी है।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
जॉब प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। किसी मेष या कर्क राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक --06 व 08
धनु
धन का आगमन होगा। ऑफिस में विवादों से बचिए। आय व्यय के असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। पीले वस्त्रो का दान भी करें।
शुभ अंक --05 व 08
आज का शुभ रंग --नारंगी व पीला
मकर
बिजनेस में चेंज के निर्णय को लेकर सशंकित रह सकते हैं। पारिवारिक समस्या को लेकर जो विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। बजरंगबली जी को लड्डू व लाल चोला अर्पित करें। शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक -06 व 07
आज का शुभ रंग -आसमानी व हरा
कुम्भ
आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। इस राशि के शनि हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। प्रेम विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --04 व 06
मीन
तृतीय गुरु टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को सफल करेंगे ।आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। शुक्र लव लाइफ में खुशी देगा।
आज का उपाय ---धार्मिक पुस्तकों का दान करें।विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --लाल व पीला।
आज का शुभ अंक --01 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
