अध्यात्म

Sury Budh Shukra Yuti 2024: सूर्य, बुध और शुक्र की युति से इन राशियों की पलटेगी किस्मत, सारे बिगड़े काम जाएंगे बन

Sury Budh Shukra Yuti 2024: जून के महीने में मिथुन राशि में बुध, शुक्र और सूर्य देव युति होने जा रही है। इस युति से कुछ राशि के जातक को बहुत ही ज्यादा लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं किन राशि वालों को होगा लाभ।

Image

Sury Budh Shukra Yuti

Sury Budh Shukra Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह समय- समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। जून के महीने में 12 जून शुक्र ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी के साथ 14 जून को बुध इस राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य 15 जून को प्रवेश करें। मिथुन राशि में शुक्र, बुध और सूर्य के युति से त्रिग्रही योग बनेंगे। शुक्र और सूर्य के संयोग से राजयोग बन रहा है। इन योगों से कुछ राशि के जातक को बहुत ही लाभ होने वाला है। आइए जानें इस युति से किन राशि वालों को बहुत फायदा होगा।

इन राशि वालों को होगा फायदा

वृषभ राशि

इस त्रिग्रही योग से वृषभ राशि के जातक को कारोबार में लाभ मिल सकता है। इसके साथ छात्रों को भी इस युति से बहुत फायदा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को काम में प्रमोशन मिल सकता है। इसी बीच आपको काम के नये अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

सूर्य, बुध और शुक्र की युति से मिथुन राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको कारोबार में मुनाफा मिलेगा। सूर्य गोचर से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। अपने खर्च में संतुलन बनाकर रखें। इस समय में आपको अचानक धन का लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को इस योग से पढ़ाई में बहुत लाभ मिलेगा। नौकरी में भी तरक्की की संभावना बन रही है। इस समय में आपके सारे बिगड़े हुए काम बनते नजर आएंगे। जीवनसाथी के साथ भी आपका समय अच्छा बितेगा।

कन्‍या राशि

कन्या राशि के जातक को त्रिग्रही योग से करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। नौकरी में भी आपको तरक्की मिलती नजर आएगी। इस समय में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विवाद में आपकी जीत भी हो सकती है। सुख, समृद्धि भी आपको इस समय में मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक को बुध, शुक्र और सूर्य देव युति लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिल सकता है। इसी के साथ सेहत भी आपकी इस समय बेहतर होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तुला राशि के जातक को इस समय में भाग्य का साथ मिलेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article