13 August 2025 Rashifal
13 August 2025 Rashifal (आज का राशिफल 13 अगस्त 2025): ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज का राशिफल क्या कहता है इसे यहां डिटेल में बताया गया है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए काफी लकी है तो वहीं, कुछ राशि के जातक अतिरिक्त दबाव महसूस कर सकते हैं। कर्क राशि वाले भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। सिंह राशि वालों को लव लाइफ में समय देना होगा। यहां पढ़ें 12 राशियों का पूरा राशिफल-
मेष: गुरु तृतीय व चन्द्रमा ,शनि के साथ इसी राशि से द्वादश भाव में गोचर कर रहे है,जॉब सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट लेने प्रयास करें। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। किसी प्रिय मित्र के आगमन की संभावना है। आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें। तिल -चावल का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 03
वृष: शनि -चन्द्रमा एकादश है। एकादश चन्द्रमा जॉब में लाभ दे रहे हैं, प्रोमोशन का प्रयास करें। गुरु - चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है।क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र धन देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान लाभदायक है।शुभ रंग -हरा व सफेद।शुभ अंक --05 व 06
मिथुन: शनि व चन्द्रमा एकसाथ दशम हैं। आज का दिन कॅरियर के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सूर्य द्वितीय व गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम व्यवसाय के लिए मंगलमय हैं। स्टूडेंट्स कॅरियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।शुभ अंक --04 व 06
कर्क: चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर करेंगे। सुदूर धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय --सूर्य उपासना करें । श्री विष्णु जी के नाम का जप बहुत लाभदायक है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
सिंह: सूर्य -गुरु अब मिथुन व चन्द्रमा शनि के साथ अष्टम भाव में रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का उपाय -- श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी । शुभ अंक --02 व 09
कन्या: शनि -चंद्रमा सप्तम है। सूर्य कर्क व गुरु दशम है। जाँब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में सफल रहेंगे । जाँब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री हनुमानबाहुक का पाठ पुण्यदायी है। तिल व गुड़ दान करते रहें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 03।
तुला: चन्द्रमा -शनि खष्ठम व गुरु नवम होकर शुभ है। सूर्य इसी राशि से व्यय भाव के गोचर में है। मङ्गल गृह निर्माण सहित पारिवारिक कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जाँब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --03 व 06।
वृश्चिक: आज शनि -चन्द्रमा पँचम व मङ्गल एकादश भाव में है। जाँब में प्रोग्रेस है। उच्चाधिकारियों के साथ कार्य में सहयोग का वातावरण होगा। बिजनेस प्लान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 07।
धनु: आज चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ भाव मे शनि के साथ गोचर करके शुभ तथा मङ्गलमय फल दे रहे हैं। गुरु व मङ्गल जाँब में सफल रहेंगे। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है। आज का उपाय --भगवान शिव जी को गंगा जल ,बेलपत्र व दुग्ध सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ व फल का दान करें। शुभ अंक -02 व 06। शुभ रंग --नारंगी व पीला।
मकर: व्यवसाय में तृतीय शनि तथा चन्द्रमा गोचर लाभ देंगे। मीन का चन्द्रमा व मिथुन का गुरु व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस देंगे। जाँब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे। अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बाँटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। सूर्य दशम शुभ है। आज का उपाय--गणेश भगवान की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। मसूर व तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व बैगनी। शुभ अंक --05 व 08।
कुम्भ: राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य खष्ठम गोचर करेंगे। सूर्य इसी राशि से खष्ठम भाव में अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा जाँब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। चन्द्रमा तृतीय है। आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक--03 व 08।
मीन: इस राशि के शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु चतुर्थ व सूर्य पँचम भाव में गोचर करके अगले दो दिवस को मंगलमय करेंगे। जाँब में अचानक पोस्ट चेंज संभावित है; बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी। आज का उपाय -श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03।