राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024 (आज का राशिफल 12 जून 2024): बुधवार के दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में परेशानी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही वृष राशि के जातक किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, हो सकता है आर्थिक नुकसान

Aaj Ka Rashifal 12 June 2024 (आज का राशिफल 12 जून 2024): आज के दिन मिथुन राशि के जातक को बिजनेस प्रोग्रेस के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वहीं सिंह राशि के जातक को व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव देखने को मिलेगा। तुला राशि के जातक को बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। आज के दिन मकर राशि के जातक को स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। मीन राशि के जातक को जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

राशि स्वामी मंगल व द्वितीय गुरु शिक्षा में आपको मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं। व्यवसाय के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है।

आज का उपाय -लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

आज का दिन बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट्स से भरे रहने की सम्भावना है। एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय -अन्न व गुड़ का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

मिथुन

जॉब प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। बिजनेस प्रोग्रेस के लिए संघर्षपूर्ण दिन रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व मसूर का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व नीला।

शुभ अंक -06 व 07

कर्क

जॉब में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी व्यवसाय में सफलता नहीं मिल पा रही है। प्रयास तेज करें।यदि आप शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --गुड़ का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर चावल व तिल अर्पित करें।

शभ रंग -नारंगी व लाल।

शुभ अंक -03 व 08

सिंह

व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय - अन्न दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले हनुमान चालीसा का पाठ व अपराजिता का पुष्प साथ मे अवश्य लें।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -04 व 06

कन्या

जॉब को लेकर सफल रहेंगे। कुछ नयी बिजनेस प्लानिंग आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -तिल व मसूर का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करते रहें।

शुभ रंग-हरा व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 07

तुला

बिजनेस को लेकर खुश करेंगे। आर्थिक लाभ को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -घर के मंदिर में विष्णु जी के मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। ज्यादा यात्रा से बचें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक -05 व 06

वृश्चिक

मङ्गल जमीन व मकान का कारक ग्रह है। जमीन क्रय करने का मन होगा। बिजनेस में विवादों से बचें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -07 व 09।

शुभ रंग -लाल व पीला

धनु

खष्ठम गुरु व कर्क का चन्द्रमा शुभ है। जॉब व बिजनेस में सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा कफ विकार से कष्ट हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।

शुभ रंग -पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

मकर

व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। धार्मिक सतसंग से जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की आर्थिक सहायता हेल्प करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय -शिवलिंग को गंगा जल व बेल पत्र अर्पित करें। मङ्गल के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग -नीला व असमानी।

शुभ अंक -05 व 07

कुम्भ

शनि इसी राशि में हैं। फेमिली में किसी व्यक्ति के बिहैव से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -सप्तअन्न का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व आसमानी।

शुभ अंक -01 व 09

मीन

गुरु तृतीय व चन्द्रमा पंचम शुभ हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नवीन कार्य सफलता तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में असत्य से बचें। विवादों से बचें।

आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article