अध्यात्म

Shani Vakri 2024: जून के महीने में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि वालों का होगा बुरा हाल

Shani Vakri 2024: शनिदेव जल्द ही जून के महीने में अपनी चाल बदलने वाले हैं। वो अपनी चाल उल्टी चलने वाले हैं। शनि वक्री का असर सारी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनि वक्री से किन राशि वालों का हाल बुरा हो सकता है।

Image

Shani Vakri 2024

Shani Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि 29 जून की मध्यरात्रि को 12 बजकर 35 मिनट पर वक्री अवस्था में पहुंच जाएंगे। शनिदेव 15 नवंबर तक वक्री अवस्था में ही रहने वाले हैं। शनि को शास्त्रों में न्याय का देवता माना गया है। उन्हें कर्मफल दाता भी कहते हैं। शनि लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि की दृष्टि जिसपर पड़ जाती है उनकी जिदंगी सवर जाती है। जिन लोगों पर शनि की कुदृष्टि पड़ती है। उन लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि वक्री का असर कुछ राशियों पर बहुत ही बुरा पड़ने वाला है। शनि वक्री से कुछ राशियों को बहुत नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशिवालों को शनि वक्री से परेशानी होगी।

Shani Vakri 2024 (शनि वक्री से इन राशि वालों को होगा नुकसान)

मेष राशि

मेष राशि के जातक को शनि वक्री से बहुत नुकसान होगा। इस समय में आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। इसके साथ ही शनि वक्री के कारण आपको आर्थिक नुकसान भी देखने को मिल सकते हैं। इस समय में आपको कुछ भी पाने के लिए कड़ी मेहनत करना होगा। इस दौरान आपके लिए हनुमान जी उपासना करनी होगी।

वृषभ राशि

शनि की उल्टी चाल से वृषभ राशि के जातक को बहुत परेशानी देखने को मिलेगी। इस समय में आपको धन की कमी हो सकती है। शनि वक्री के दौरान आपको नकारात्मकता देखने को मिलेगी। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को शनि वक्री से बहुत मुसीबत देखने को मिल सकती है। इस समय में आपको अपने कारोबार का ध्यान रखें नहीं तो मुनाफे की जगह परेशानी हो सकती है। बहुत प्रयासों के बाद भी आपका कोई काम सफल होता नजर नहीं आएगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए वक्री शनि परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में भी आपको परेशानी देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपको वाद- विवाद से बचना होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article