राशिफल

आज का मेष राशिफल, 20 नवंबर 2022: घर और परिवार की चिंतायें मन में कर सकती है ट्रिगर, जान लें इसे ठिक करने के उपाय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Nov 20, 2022, 10:13 AM IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: घर और परिवार की चिंतायें मन में ट्रिगर कर सकती हैं । क्योंकि लोगों को आपकी बातें समझ नहीं आ रही। इसमें गलती आपकी भी हो सकती है। इस चक्कर में आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं।

Image

Mesh Rashifal 20 November 2022

Aaj Ka Mesh Rashifal 20 November 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: घर परिवार से जुड़ी चिंतायें मन में हो सकती हैं क्योंकि आपकी बात लोगों को पूरी तरह से समझ नहीं आ रही पर बहुत हद तक इसमें आपकी ओर से गलती है क्योंकि आप अपनी बात या तो बार-बार बदल रहे हैं या अपनी बात कुछ इस रूप से कह रहे हैं जिसमें लोगों पर ज्यादा दबाव पडता चला जा रहा है।

क्या करें – घर परिवार के रिश्तों को हर रूप से संभाले रखना होगा पर अपने अंदर भी बहुत सारी विनर्मता बनाए रखनी होगी। इस बात को समझ लें की इस समय आपकी कही हुई बात आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है और आपके लिए गलतफहमी भी पैदा कर सकती है, इसलिए भी आपको थोड़ा सा धैर्य तो रखना ही पड़ेगा।

क्या न करें – अगर कोई भी मतभेद अपनों को नाराज करता चला जाए तो वो ठीक नहीं है और अगर बार-बार ऐसी ही परिस्थितियाँ उभरती चली जाएँ तो और भी परेशानी है इसलिए न तो रिश्तों को संभालने में कोई कमी रखें और ना ही तकदीर को आजमाने के चक्कर में कोई बड़ा जोखिम उठाते चले जाएँ।

मेहनत – मेहनत दिशाहीन हो रही है और उसे सुधारने की जरूरत है। बल्कि पढ़ाई लिखाई में भी उस तरह की एकाग्रता नहीं बन पा रही जो आपको बड़ी सफलता दे पाए इसलिए अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बढ़ाने के लिए भी आपको मेहनत ही करनी पड़ेगी।

रिश्तेनाते – रिश्तों को संभाले रखने के लिए आपको बहुत सारी विनम्रता अपनानी पड़ेगी। काम की व्यस्तता से आपको समय निकालकर अपनों की बातों को समझना पड़ेगा और उनसे जुड़ना पड़ेगा, तभी जाकर आप हालात को पूरी तरह से संभाल पाएंगे।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article