Aaj Ka Mesh Rashifal 05 December 2022, Aries Horoscope Today in Hindi: मेष (Aries) –आपका मन कई चीजों को लेकर चिंतित है. रिश्तों से आप संतुष्ट नहीं हैं, किसी बदलाव को ले के बहुत सारी चिंताएं हैं मन में, इसलिए आपको लग रहा है कि सबकुछ बिखरता चला जा रहा है. यह विचार इस वजह से हैं क्योंकि आप कुछ ज्यादा ही सोचते चले जा रहे हैं.
क्या करें –किसी भी तरह के परिवर्तन से फिलहाल बचना होगा क्योंकि जिस उम्मीद से आप बदलाव करेंगे. हो सकता है उस उम्मीद को पूरा नहीं होने में कमी रह जाए, इसलिए उन रूकावटों को पहले समझना पड़ेगा जो साथ ही साथ बनी हुई हैं. बहुत हद तक संभव है कि लोगों से मिलते हुए समर्थन में भी कमी बनी रह.
क्या न करें –अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का कोई ऐसा सपना ना देखें जो फिलहाल पूरा होने वाला नहीं. पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला करना भी इस समय ठीक नहीं होगा क्योंकि किसी बड़ी उम्मीद के चलते आप अपना पैसा कहीं फंसाते ना चले जाएं.
रिश्ते-नाते - रिश्तों को संभालना कठिन हो सकता है क्योंकि लोग आपकी बात को पूरी तरह से समझ नहीं पा रहें. कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता भी ऐसा है जो अविश्वास ही दिखा रहा है जिसके चलते आपकी लोगों से बहस छिड़ी रहे और उसके चलते रिश्ता और कमजोर होता चला जाए.
काम और कारोबार - ब़ढ़ते हुए खर्चो का असर आपके काम और कारोबार पर पड़ सकता है. अगर खर्चे बे काबू हो जाएं तो नुकसान भरी स्थिति भी पैदा हो सकती है इसलिए कोई ऐसा फैसला ना करें जो आपके कामकाज से जुड़ी चुनौतियों को बढ़ाता चला जाए.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
