Aaj Ka Meen Rashifal 06 January 2023,
क्या करें – लोगों के प्रति आपके विचार सख्त भी होते चले जा रहे हैं और तल्ख भी होते चले जा रहे हैं और यही इस समय की सबसे बड़ी कमी है। रिश्तों को संभालना कठिन होता है पर थोड़ी सी कोशिश से बहुत कुछ संभव भी हो सकता है। लोगों के बनते बिगड़ते विचारों को संभालने के लिए भी आपको उनसे तालमेल बनाए रखने की जरूरत है।
क्या न करें – अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का तकरार न उत्पन्न होने दें। ऐसा करेंगे तो आपको काम और कारोबार में भी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। किसी भी वजह से अपने व्यवहार को सख्त न बनाते चले जाएँ।
धन दौलत – धन का आगमन ठीक है पर आप अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर खुश नहीं हैं इसलिए आप ओर ज्यादा मेहनत करना चाह रहे हैं ताकि आप अपने हालात को संभाल पाएं। यह अच्छा प्रयास है पर इसके चलते आपको अपने मन में बिठाए हुए असंतोष को भी हटा देने की जरूरत है।
तकरार और झगड़े – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का तकरार पैदा करना ठीक नहीं है। अच्छी भली स्तिथि को अगर मतभेद की वजह से बिगाड़ लिया जाए तो यह बहुत हद तक आपकी गलती है। लोगों के प्रति सद्भावना बनाए रखने से आप अपनी मुश्किलों को भली भांति संभाल सकते हैं।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
