Aaj Ka Dhanu Rashifal 06 January 2023, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – रिश्तों को लेकर मन उचाट होता चला जा रहा है और मानसिक स्तर पर आप बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं, जबकी आपने अपनों को संभालने के लिए हर तरह का प्रयास किया है। यह आपकी अच्छाई रही है की आपने लोगों को पूरा सम्मान दिया है।
क्या करें – काम और कारोबार में समर्पण बनाए रखना बहुत जरूरी है क्योंकि यही आपकी इस समय की प्राथमिकता है। अपनी कोशिशों में भी नियमित हो जाएँ
क्या न करें – हालात जो भी मौका दे रहे हैंउसका भी पूरा फायदा उठाते चले जाएँ। सबकुछ संभला रहेगा। पर काम और कारोबार के क्षेत्र में अपने मन में किसी भी तरह का अविश्वास न उत्पन्न होने दें।
पढ़ाई लिखाई – कुछ भी नया सीखने और पाने के प्रयास में आपको खुद पर भरोसा करना होगा तभी जाकर आपकी मेहनत कारगर हो पाएगी। अच्छा फल तब मिलेगा जब आप अपनी मेहनत में केंद्रित बने रहें।
तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपका पूरा साथ निभाया है और लोगों से आपको मदद करने की कोशिश की है। इसी के चलते आपके लिए हर तरह की अच्छाई भी बनी हुई है। लोगों पर थोड़ा सा ज्यादा भरोसा करेंगे तो हालात भी आपका पूरा साथ देंगे और मन में बिठाए हुए असंतोष को दूर करने में भी मदद मिलती चली जाएगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
