Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 January 2023,
क्या करें – रिश्तों के प्रति हर तरह का तालमेल बनाए रखना होगा। घर परिवार में दूरियाँ बनाते चले जाने से भी बचना होगा। कोई दूरस्थान का विकल्प अगर बहुत अच्छा लग रहा है तो भी रिश्तों के प्रति जागरूक बने रहने में ही फायदा है। दूरस्थान से भी आप अपनों का ख्याल रख सकते हैं।
क्या न करें – रोजमर्रा की छुटपुट चुनौतियों की वजह से घर परिवार के रिश्तों पर किसी भी तरह का बुरा असर न आने दें। खासकर अपने मन को उचाट न करते चले जाएँ क्योंकि रिश्तों के प्रति अगर मन बुझ जाए तो किसी भी चीज को संभालना आसान नहीं होता।
मेहनत – मेहनत का पूरा फल पाना है तो आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने की जरूरत पड़ेगी। इस समय की समस्या यह है की आप एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं और दो कदम पीछे हटाते चले जा रहे हैं जिसके चलते आपकी मेहनत में बहुत सारा उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शायद यही वजह है की लोग आपकी कोशिशों को पूरी तरह से समझ ही नहीं पा रहे।
रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई बनेगी तभी आपको लोगों का समर्थन मिल पाएगा। किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते में भी आपको लोगों की सहमति की जरूरत पड़ेगी। इसमें अगर कोई कमी है तो आपकी वजह से है क्योंकि आपके मन में बैठी हुई नकारात्मकता की वजह से भी बहुत कुछ बिगड़ता चला गया है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
