राशिफल

आज का मकर राशिफल, 06 जनवरी 2023: लोग आपके खिलाफ हैं, कोई बड़ा खतरा मोल लेने से खास बचे

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 6, 2023, 11:32 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 06 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर राशि के जातकों का समय थोड़ा गड़बड़ाया हुआ चल रहा है, इसलिए तालमेल और सतर्कता बनाएं रखना बेहद जरूरी है। लोगों की आलोचना आपके लिए हानिकारक हो सकती है, हालांकि मन में बिठाए हुए नकारात्मक भावों को भी दूर रखना होगा।

Image

मकर राशिफल, 6 जनवरी

Aaj Ka Makar Rashifal 06 January 2023, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn)बहुत कुछ ऐसा चल रहा है जिसके चलते आप खुश नहीं हैं। घर परिवार में भी कई तरह के बनते बिगड़ते विचार हैं आपके मन में जिसकी वजह से असंतोष का माहोल बना रह सकता है।

क्या करें विचारों का तालमेल बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। लोगों से बनती हुई नाराजगियों को भी संभालने का प्रयास करना होगा। ऐसा करना कठिन होता है पर कोशिश करने से ही बात बनेगी ताकि सबकुछ संभला रहे।

क्या न करें किसी भी तरह का ऐसा खतरा मोल न लें जो इस समय आपके हित में नहीं है इसलिए उन मुश्किलों को देखना और समझना बहुत जरूरी है जो लोगों की आलोचना के रूप में आपके लिए बनी हुई हैं ताकि उन्हें संभालने में आपकी ओर से कमी भी न रहे।

रिश्तेनाते रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा पर सबसे ज्यादा जरूरी है की आपको अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को दूर करना होगा तभी जाकर आप हालात को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।

चुनौतियाँ और रुकावटें रुकावटें इसलिए हैं क्योंकि लोग ही आपके खिलाफ हैं और उसके चलते रोजमर्रा की परेशानियाँ और मतभेद बने रह सकते हैं। अपने अंदर बहुर सारी विनम्रता लानी होगी ताकि लोगों को समझने में और संभालने में आपको मदद मिलती चली जाए।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article