राशिफल

आज का मकर राशिफल, 05 दिसंबर 2022:काम और कारोबार में बना रहेगा प्रेशर, बॉस का होगा दबदबा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 12:20 AM IST

Aaj Ka makar Rashifal 05 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार के मामले में थोड़ी परेशानी रह सकती है। दरअसल, ऑफिस के सीनियर और बॉस का दबाव इतना ज्यादा है कि आपका वर्कलोड बढ़ा हुआ है। इस प्रेशर को लेकर आप काफी चिंतित रह सकते हैं। पर आपको स्थिति पर काबू करना आना चाहिए। तभी काम आसान लगेगा।

Image

Makar Rashifal, 05 December 2022

Aaj Ka makar Rashifal 05 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) –घर-परिवार में सुख का माहौल बनाए रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए इसलिए रिश्तों को संभाले रखने के लिए हर संभव प्रयत्न भी करने चाहिए. अगर अपनों के प्रति ही कोई शक पैदा करते चले जाएंगे तो यह आपकी गलती होगी.

क्या करें –काम और कारोबार में कई तरह के दबाव हो सकते हैं और उसमें लोगों की आलोचना भी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए आपको कामकाज से जुड़े हर पहलू को समझने की जरूरत है. अपनी चुनौतियों से जुड़े जो भी कारण हैं, उन्हें भी दूर कर देने की जरूरत है.

क्या न करें –अपने प्रदर्शन को बढ़ाने में जो भी कमियां हैं, उन्हें संभालना होगा. अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को पुख्ता करने की दिशा में हर तरह के प्रयत्न भी करने होंगे ताकि कोई कमी ना रहे.

रूकावटें और चुनौतियां - कई तरह की रूकावटें हैं जिसमें आपको seniors या आपके boss इत्यादि भी आपकी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं. कामकाज के क्षेत्र में आपको कई तरह के बनते-बिगड़ते विचारों को झेलना पड़ेगा और अपने व्यवहार को भी सुधारने की जरूरत पड़ेगी.

मेहनत - मेहनत करने का समय है और मेहनत से आप बहुत कुछ हासिल कर पाएंगे. अपने प्रदर्शन को बढ़ाने की दिशा में जो भी कमियां है, उन्हें भी सुधारना आसान होता चला जाएगा.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article