Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 December 2022, Aquarius Horoscope Today In Hindi: कुम्भ(Aquarius) –आर्थिक स्थिति ठीक है और आप अपनी जरूरतों से कहीं ज्यादा पैसा कमा भी पा रहे हैं और जुटा भी पा रहे हैं, इसी के चलते आपकी समृद्धि भी बढ़ी हुई है और आपका भरोसा भी जगा हुआ है. पर जरूरत से ज्यादा भरोसा बन जाए तो भी नुकसान होता है और अगर लगातार नुकसान बना रहे तो कई बार इंसान उसे समझ भी नहीं पाता. आपके लिए ऐसे सारे योग बने हुए हैं, जिस ओर आपको ध्यान देने की जरूरत है.
कुम्भ राशिफल, 23 दिसंबर
क्या करें –तकदीर के भरोसे फैसले करते चले जाने से बचना होगा. सिर्फ पैसे को आधार बनाकर फैसले करने से भी गलती हो जाती है इसलिए किसी भी तरह का विकल्प टटोलने से पहले बहुत सारा मनन करने की जरूरत पड़ेगी. सही नतीजे तक पहुंचने के लिए आपको लोगों की अच्छी सलाह मिल सकती है.
क्या न करें –किसी विचार-विमर्श में या किसी बहस में लोगों पे इतना दबाव ना बनाएं कि लोग आपसे दूर होते चले जाएं. यह वैसे भी गलती भरा समय है जिसके चलते आपके व्यवहार में तेजी या सख्ती आ सकती है, जो आप ही का नुकसान करती चली जाए. सख्त विचार बनाते चले जाना भी ठीक नहीं है.
धन-दौलत - पैसे की स्थिति ठीक है, शायद इसी वजह से गलती भी होती चली जा रही है, अपनी समृद्धि को और अपनी बचत को संभाले रखना भी बहुत जरूरी है. किसी भी गलती भरे समय में वैसे भी सतर्कता बनाए रखने की ज्यादा ही जरूरत पड़ती है.
रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई आपके लिए बनी हुई है और लोग आपका साथ निभा रहे हैं, यहां तक कि वो आपको हर तरह से मदद भी करना चाह रहे हैं. पर ऐसा लगता है कि जैसे रिश्तों को संभालने में आपकी ओर से बहुत सारी कमियां हैं, जिसे दूर कर देने की जरूरत है. लोगों की अच्छाई को भी अगर आप सही रूप से समझ ना पाएं तो यह भी आपकी गलती है जो ठीक नहीं है.
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
