Ramayana: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म रामायण रिलीज से पहले ही चर्चा में है। इस बीच भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल इस फिल्म को लेकर अब ओटीटी रिलीज की एक नई योजना सामने आई है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला भाग ‘राइज ऑफ ए लेजेंड’ आम फिल्मों की तरह ओटीटी पर रिलीज नहीं होगा। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मुझे अभी और आराम चाहिए...' Amitabh Bachchan ने हेल्थ अपडेट देकर फैंस को दी जानकारी)
रामायण को लेकर आया अपडेट
रामायण की ओटीटी रिलीज दर्शकों के लिए नया अनुभव लेकर आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर की इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देखने के लिए दर्शकों को सब्सक्रिप्शन के अलावा भी पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। यानी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद फिल्म देखने के लिए अलग से भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस योजना की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फिल्म देखने की कीमत और भुगतान के बाद इसे कितने समय तक देखा जा सकेगा, इस बारे में भी जानकारी नहीं मिली है। अगर यह योजना लागू होती है, तो ‘रामायण’ बड़ी भारतीय फिल्मों के लिए ओटीटी रिलीज का नया रास्ता खोल सकती है। इससे पहले आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ भी इस तरीके से यूट्यूब पर रिलीज हुई थी, जहां दर्शकों को इसे देखने के लिए पैसे देने पड़े थे। बाद में फिल्म सोनीलिव पर भी आई।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ का ओटीटी प्रीमियर क्रिसमस के आसपास हो सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक दर्शकों का अच्छा जवाब मिलने की बात कही जा रही है। बड़े बजट को देखते हुए मेकर्स पहले सिनेमाघरों से ज्यादा कमाई करना चाहेंगे और उसके बाद फिल्म को ओटीटी पर लाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ‘रामायण’ को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित करीब 40 भाषाओं में डब किया गया है।
