राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 12 दिसंबर 2022: मुश्किल भरा दौर है, धैर्य बनाए रखने की जरूरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 12, 2022, 09:27 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​12 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क राशि वालों के लिए मुश्किल भरा दौर चल रहा है पर इसे इस रूप से देखें की कई बार मुश्किलें आपका इम्तेहान लेने के लिए आती हैं। हालात ने आपका बहुत साथ निभाया है पर आगे चलकर हालात फिर आपका साथ निभाएंगे पर अभी फिलहाल आपको बहुत सारा धैर्य बनाए रखने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के मतभेद से बचा जा सके। मुश्किलों को बुलावा देते चले जाना या बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं है।

Aaj Ka Kark Rashifal 12 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: आपका भरोसा जगेगा तो आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और यह एक ऐसा गुण है जिसे आपको विकसित तो करना ही पड़ेगा। समस्या यह है की आप जरूरत से ज्यादा तसल्ली करके बैठ गए हैं जिसके चलते आपकी कोशिशों में कमी नजर आ रही है।

क्या करें – आपसी तालमेल बनाए रखना है तो लोगों को अपनी बात कहने दें और उनको इतना सम्मान दें की वो भी आपकी बात समझने पर मजबूर हो जाएँ। लोगों का सहयोग मिलेगा तो तकदीर भी अपना पूरा साथ निभाएगी।

क्या न करें – घर परिवार की खुशियों पर किसी भी तरह का बुरा असर न आने दें। अपनों को भरोसे की नजर से देखें ताकि कोई भी छोटी बात मतभेद में या तकरार में परिवर्तित न होती चली जाए।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने अपना पूरा साथ निभाया है और आपके भरोसे को जगाया है। इसी के चलते पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र में भी आपका भरोसा बढ़ा है और आप किसी उच्च शिक्षा का विचार बना रहे हैं। यह सबकुछ आपको भविष्य में मदद कर सकता है।

तकरार और झगड़े – घर परिवार में लोगों पर ज्यादा भरोसा करना होगा ताकि किसी भी तरह के तकरार से बचा जा सके और अगर वो तकरार पैसे की वजह से या किसी नुकसान की वजह से बनता चला जा रहा है तो और भी ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। अपने मन में जरूरत से ज्यादा सुकून बनाए रखना भी इस समय ठीक नहीं होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article