शहर

BRICS समिट के लिए सजी दिल्ली, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, 25 हजार सुरक्षाकर्मी और NSG कमांडो तैनात

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तैयारियां जोरों पर हैं। करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मी, NSG कमांडो और काउंटर-ड्रोन सिस्टम तैनात किए जा रहे हैं।

Image

BRICS Summit के लिए दिल्ली में चाक-चौबंद तैयारी

Photo : PTI

Delhi BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन से पहले सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर काम जोरों पर है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधिमंडल शामिल होने वाले हैं। जिसके मद्देनजर पूरी राजधानी को छावनी में बदल दिया गया है। 11 प्रमुख होटलों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मॉक ड्रिल, एयरस्पेस प्रतिबंध, ट्रैफिक डायवर्जन और मोटरकेड रिहर्सल के साथ सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों का कायाकल्प भी किया जा रहा है।

कड़ा सुरक्षा पहरा और विशेष सुरक्षा इंतजाम

सुरक्षा के मोर्चे पर प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। राजधानी में कुल 25,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, NS) कमांडो और अत्याधुनिक काउंटर-ड्रोन सिस्टम भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हैं। राजधानी के 11 प्रमुख होटलों को भी खास सुरक्षा घेरे में रखा गया है, जहां विदेशी मेहमानों और प्रतिनिधिमंडलों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

मॉक ड्रिल और ट्रैफिक डायवर्जन

सम्मेलन से पहले सुरक्षा एजेंसियां लगातार मॉक ड्रिल कर रही हैं। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है और एयरस्पेस पर भी अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। विदेशी मेहमानों के आने-जाने के लिए मोटरकेड का रिहर्सल भी किया जा रहा है।साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है, और सुरक्षा के मद्देनजर अस्थायी अवकाश की घोषणा भी की गई है।

भव्य रूप ले रही है दिल्ली

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ-साथ इस वैश्विक आयोजन से पहले दिल्ली को एक नया और शानदार लुक दिया जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों, फुटपाथों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का कायापलट किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान दिल्ली आने वाले विदेशी मेहमानों को बेहतर और व्यवस्थित राजधानी की तस्वीर दिखाने के लिए प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला है। यह सम्मेलन दो दिन 12 और 13 सितंबर को आयोजित किया गया है। इस साल भारत इस सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article