राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 05 दिसंबर 2022:खर्चे में लगातार हो रही वृद्धि से रह सकते हैं परेशान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 5, 2022, 01:40 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 05 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: आपकी आमदनी तो हो रही पर आप रोजमर्रे के खर्चे से काफी परेशान चल रहे हैं। दरअसल, आपकी बचत बिल्कुल भी नहीं हो पा रही जो कि आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करता चला जाएगा। यह आपके जीवन को हर रूप से प्रभावित करेगा।

Image

Kanya Rashifal, 05 December 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 05 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) –हर चीज को कमी की नजर से देखेंगे तो आपकी आदत ही ऐसी बन जाएगी जो आपको परेशान रखे, इसलिए आपको अपनी आदत को बदलना पड़ेगा और हर चीज में कोई न कोई अच्छाई ढूंढने की कोशिश करनी होगी. आपके अंदर सूझबूझ बहुत है, उस सूझबूझ को इस्तेमाल करने की जरूरत है.

क्या करें –मेहनत करने की दिशा में हालात अनुकूल बने हुए हैं, मेहनत से भी आप अपनी तकदीर को जगा सकते हैं और अपनी बेहतर होती हुई आर्थिक स्थिति से भी नई प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं, पर ऐसा करते हुए आपको अपने पैसे को कहीं फंसाते चले जाने से बचना होगा.

क्या न करें –तकदीर को आजमाने का प्रयास ना करें और कोई गलत फैसला ना कर जाएं. पैसे से जुड़ा कोई गलत फैसला हो जाए तो नुकसान हो सकता है इसलिए कोई ऐसा नुकसान ना करें जिसके चलते आपकी आमदनी भी खतरे में पड़ जाए और आपकी बचत पे भी बुरा असर आता चला जाए.

खर्च और नुकसान - रोजमर्रा के खर्चो को संभाले रखना बहुत जरूरी है. आप अपनी समृद्धि से वैसे भी बहुत ज्यादा खुश नहीं है क्योंकि आपको लगता है कि अपनी बचत को बढ़ाया जा सकता है, ऐसे में खर्चो का बढ़ जाना भी ठीक नहीं.

रिश्ते-नाते - रिश्तों की अच्छाई को समझना भी होगा और संभालना भी होगा, इसके चलते आपको अपनों से जुड़े रहने का प्रयास भी करना होगा. आपने इस प्रयास को बढ़ाया है और अपनों को समझने की कोशिश भी की है, इसी बात का अच्छा असर यह है कि घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनाना आसान हो रहा है.

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ... और देखें

End of Article