Aaj Ka Rashifal 22 May 2024 (आज का राशिफल): बुधवार के दिन मेष राशि के जातक को मित्रों का साथ मिलेगा। आज के दिन गुरू गोचर से वृषभ राशि के जातक को लाभ मिलेगा। सिंह राशि के जातक बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर प्रयासरत रहेंगे। वहीं कन्या राशि के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। कुंभ राशि के जातक के पास धन आगमन की संभावना है। मीन राशि के जातक बिजनेस को लेकर बड़ा लाभ पा सकते हैं। आइए जानें आज का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
इस राशि से द्वितीय गुरु अनुकूल है। आज यात्रा में अपना ख्याल रखें। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
गुरू गोचर इस राशि में शुभ है। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जाब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है।सायंकाल किसी सन्त का आशीर्वाद आपके मन को रोमांचित कर देगी । घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 03
मिथुन
राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला दिवस है। बिजनेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन यात्रा के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।आज का उपाय -गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -03 व 06
कर्क
स्टूडेंट्स भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्रों के करियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -02 व 09
सिंह
सूर्य शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर प्रयासरत रहेंगे। किसी सरकारी कार्य में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए योग करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं।छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।आज का उपाय -स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न व तिल का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -05 व 08
कन्या
नई व्यावसयिक योजनाओं के लिए बेहतर दिवस है। बिजनेस में पेंडिंग काम निपटाते रहें। धार्मिक योजनाएं टालें मत। आध्यात्मिक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व नीला
शुभ अंक -01 व 02
तुला
मित्रों की सहायता से व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। कार्य में प्रगति बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बीपी स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज का उपाय -घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
धन का आगमन होगा। चन्द्रमा व गुरु शुभ फल देंगे। किसी प्रिय संत के आशीर्वाद से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करने से शुभ कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 05
धनु
आर्थिक लाभ होगा।गुरु खष्ठम है। धार्मिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
बिजनेस पहले से बेहतर करेंगे। बिजनेस में नवीन कार्य के बेहतर सोर्स बन सकते हैं। छात्र सकारात्मक व रचनात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जाँब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -03व 07
कुम्भ
बिजनेस में स्ट्रगल होगा। धन आगमन की संभावना है। व्यवसाय को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा।आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
मीन
बिजनेस को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा दें। आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ पहले से बेहतर रह सकता है।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। स्वास्थ्य में शुगर व बीपी परेशान कर सकती हैं।आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक-02व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
