राशिफल

20 February 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलेगा, अटके काम होंगे पूरे, जानें सभी राशियों का हाल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Feb 20, 2024, 06:32 AM IST

20 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। तो वृषभ राशि वालों को प्रमोशन की रहेगी संभावना। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Image

20 February 2024, Aaj Ka Rashifal

20 February 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): ज्योतिष अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह समेत कुछ राशियों को करियर में सफलता मिलेगी। प्रमोशन के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कन्या राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

बिजनेस में कार्य को लेकर परेशान मत हों। आपकी परेशानी का मुख्य कारण किसी न्यू बिजनेस डील का फाइनल न होना। जॉब में सफल रहेंगे,न्यू पोस्ट लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -- श्री कार्तिकेय जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ रंग --पीला व सफेद।

आज का शुभ अंक -02 व 09

वृषभ राशि

नौकरी में प्रमोशन की सम्भावना है। बिज़नेस से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। खान पान पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --01 व 02

मिथुन राशि

आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर में सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा क्रोध व असत्य से बचें।

आज का उपाय --श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। उड़द व तिल का दान करें।

शुभ रंग -असमानी व नीला।

आज का शुभ अंक -05 व 08

कर्क राशि

बिज़नेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। करियर में आपके लिए खुशखबरी रहेगी लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करते रहें। गुड़ दान करें।

शुभ रंग --सफेद व नारंगी।

शुभ अंक -04 व 06

सिंह राशि

व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कोई न्यू बिजनेस डील फाइनल होगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव व डिनर पर जाएं। धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रहेंगे शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें।

आज का उपाय --अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

आज का शुभ अंक --01 व 09

कन्या राशि

बिजनेस में नित नई सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। राशि स्वामी बुध वाणी का कारक ग्रह है। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। जॉब में नवीन पद आपको सफल करेगी। रुके धन की प्राप्ति से मन खुश हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य सुख अति उत्तम रहेगा। योग करें।

आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --नीला व आसमानी।

आज का शुभ अंक -04 व 08

तुला राशि

नौकरी में लाभान्वित होंगे। करियर को लेकर गम्भीर रहेंगे। धन प्राप्ति का दिवस है। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ऑफ़िस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय --उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ लाभकारी है।

शुभ रंग --नीला व हरा।

आज का शुभ अंक --05 व 07

वृश्चिक राशि

नौकरी को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील किसी तुला राशि के मित्र की सहायता से सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे लेकिन लीवर के पेशेन्ट सावधान रहें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व पीला।

आज का शुभ अंक --06 व 08

धनु राशि

धन का आगमन होगा। वर्क लोड के तनाव से बचिए।मानसिक असंतुलन को लेकर परेशान रहेंगे फिर भी बिजनेस ठीक रहेगा। किसी अनचाही व्यय से समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। इस कार्य को करने कष्टों से मुक्ति मिलेगी। ऊनी वस्त्रो का दान भी करें।

शुभ अंक --05 व 07

आज का शुभ रंग --नारंगी व सफेद

मकर राशि

बिजनेस में कुछ नवीन कार्यों को लेकर सशंकित रह सकते हैं। परिवार में जो भी विचार मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। विष्णु जी को तुलसी अर्पित करें।शनि के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

आज का शुभ रंग -आसमानी व नीला

कुंभ राशि

बिजनेस वर्क सफल रहेगा। जॉब से खुश रह सकते हैं। कर्क व मेष राशि के उच्चाधिकारियों की हेल्प सफलता देगी। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा।

आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का आशीर्वाद लें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग --नीला व असमानी।

आज का शुभ अंक --04 व 08

मीन राशि

पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। फेमिली लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बिजनेस को सही दिशा देंगे। लव लाइफ में खूबसूरत डिनर पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

आज का उपाय ---उड़द व तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक --01 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article