2 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथु राशि के जातक किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। कर्क राशि के जातक की हेल्थ अच्छी रहेगी। कन्या राशि के जातक अपनी पढ़ाई में सफल हो सकते हैं। वहीं कुंभ राशि के जातक को बिजनेस में सफल होंगे और मीन राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
टीचिंग,फाइनेन्स व आईटी सेक्टर में जॉब करने वाले जातक सफल रहेंगे। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है, न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है।बेवजह यात्रा से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।।
आज का उपाय -- जॉब में शुभता व सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -पीला व लाल ।
शुभ अंक--01 व 02
वृष
आज का दिन बिज़नेस में न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का है। अपनी हर बातें स्टाफ में शेयर करने से बचें।।आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है।प्रेम जीवन सुखद होगा ।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान हितकर है।
शुभ अंक --05 व 07
मिथुन
आज का दिन बिजनेस करने वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें।व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय--श्री सूक्त का पाठ व शुक्र के द्रव्य शक्कर का दान करें।
शुभ अंक --04 व 06।
शुभ रंग --बैगनी व हरा
कर्क
करियर में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। हेल्थ बहुत अच्छी रहेगी
।
आज का उपाय ---सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --01 व 02
सिंह
जॉब में किसी विशेष प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। कॅरियर अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। मित्रों का सहायता का लाभ मिलेगा।लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।युवा प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।हरे वस्त्र का दान करें।
अंक --02 व 03 ।
शुभ रंग -लाल व गुलाबी
कन्या
स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में उन्नन्ति है। प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें।इससे प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बिजनेस में सफल रहेंगे ।लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री गजेन्द्रमोक्ष का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।
शुभ अंक--05 व 06
तुला
जॉब में संघर्ष है लेकिन आपकी वर्क शैली बहुत ही अट्रैक्टिव रहेगी।न्यू बिजनेस डील से बचें।लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।भावुकता से बचना होगा ,यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है। आज का उपाय --श्री विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग-बैगनी व हरा।
शुभ अंक ----04 व 07
वृश्चिक
मङ्गल व शुक्र अनुकूल हैं। करियर को लेकर मन खुश रहेगा । आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मङ्गल लीवर प्रॉब्लम दे सकता है।आज का उपाय --शिव उपासना करें।माता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग--नारंगी व सफेद।
शुभ अंक-01 व 09
धनु
आप करियर में मनोवांछित सफल नहीं हो पा रहे हैं। राशि स्वामी गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे।पारिवारिक लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01 व 02
मकर
कार्यों की अधिकता से मानसिक तनाव रह सकता है।बड़े बिजनेस वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें।जमीन क्रय करने का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ व तिल दान से स्वास्थ्य सुख में लाभ होता है।
शुभ रंग --हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ
जॉब में शनि प्रोग्रेस व बिजनेस में भी उन्त्रयन देंगे। पारिवारिक समस्याओं को हल करेंगे। स्वास्थ्य में बीपी को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।।
आज का उपाय -शुक्र के बीज मंत्र का जप करें व चावल का दान करें।
शुभ रंग-आसमानी व सफेद।
शुभ अंक -05 व 06
मीन
गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी।परिवार में किसी रिश्ते को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा । लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय --हनुमान बाहुक का पाठ करें।उड़द का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
